धर्मेन्द्र सिंह बने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

देवरिया कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को प्रदेश के 51 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को देवरिया का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। छात्र राजनीति से ही कांग्रेस से जुड़े धर्मेंद्र संगठन के कई अन्य पदों पर भी रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

भटनी ब्लॉक के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े हैं। 1985 में एनएसयूआई से बीआरडी पीजी कॉलेज से छात्रसंघ का उपाध्यक्ष चुने गए थे। 1999 से 2001 तक यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2005 में वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य पहली बार जीते। क्षेत्र में काम और व्यवहार के कारण लोगों के बीच उनकी मजबूत पैठ बन गई। दूसरी पर परिसीमन बदलने के बाद वह खुद मैदान में नहीं आए, मगर उनके खेमे के ही व्यक्ति को सफलता मिली। वर्ष 2015 में फिर इसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। जिलाध्यक्ष पद के लिए कई मठाधीशों के नामों की चर्चा के बीच पार्टी ने धर्मेंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगाई है। संघर्षशील, जुझारू तेवरों वाले धर्मेंद्र के अध्यक्ष के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, विस्मिल्लाह लारी, समीर पांडेय, वरुण राय, पं. रामविलास तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, वशिष्ठ मोदनवाल, डॉ. धमेंद्र पांडेय आदि ने बधाई दी हैं 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट