शक्सियते भदोही के रुप में जाने जाते है विकास यादव

भदोही(दिनेश यादव) ।सपा नेता प्रदीप  यादव ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी अनमोल दौलत है जिसे हासिल कर इंसान समाज में अग्रणी रहता है।हालाकि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए लक्ष्य के साथ कडी परिश्रम की आवश्यकता होती है।लेकिन जो कडी परिश्रम नही कर सका वह शिक्षा से दूर हो गया वह समाज में पिछली पंक्ति में रहता है।इसलिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए सभी को चाहिए कि अपने अपने बच्चो को उच्च शिक्षा अवश्य दिलाए भले ही  एक रोटी कम खाये।सपा नेता ने कहा की नजीर के तौर पर पूर्व प्रमुख विकास यादव को देखा जा सकता है।आज वे उच्च शिक्षा हासिल कर कम उम्र के बावजूद एक मुकाम तक पहुंचे।राजनीतिक सफर में शीघ्र ही फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।आज स्थिति यह है की वे शिक्षित के साथ उदारवादी करुणा व दया के सागर के रुप में सपा के बडे नेता में शुमार है। प्रदीप यादव ने कहा कि पूर्व प्रमुख एलएलबी की डिग्री हासिल किये।आज वह शिक्षा व योग्यता के बल पर निरीह व असहयाओ की सेवा कर रहे है।उनका मनोबल आत्म विश्वास हमेशा बुलंद रहता है।पूर्व प्रमुख शक्सियते भदोही के रुप में जाने जाते है।वह युवाओ के लिए प्रेरणा श्रोत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट