प्रेसवार्ता के दौरान डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के तिथि की घोषणा

रोहनिया ।। भैरवतालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे सत्र 2019-20 की होने वाली छात्र संघ के चुनाव की तिथि की घोषणा को लेकर  प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव अधिकारी डॉo सुशील कुमार दुबे ने बताया कि सत्र 2019 -20 के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद हेतु कुल 4 पदों के लिए मत डाले जाएंगे। जिसमें कॉलेज के लगभग 3 हजार छात्र-छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे।

 तथा छात्र संघ चुनाव के लिए 20 अक्टूबर से 24  अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक फार्म वितरण होगा ।तथा 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक नामांकन होगा तथा 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, तथा 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन पर्चा वापसी, तथा इसी दिन 2 बजे के बाद पर्चा वापसी के बाद बैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन होगा, तथा 5 नवंबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक क्वालीफाइंग स्पीच होगा तथा 9 नवंबर को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन 2:30 से परिणाम घोषणा तक मतगणना होगा तथा अंत में घोषणा के उपरांत शपथ ग्रहण व प्रमाण पत्र वितरण होगा जिसकी जानकारी चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार दुबे ने दी।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉ रणधीर सिंह यादव, डॉक्टर सुमन लता ,डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर के एस पाठक, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ अविनाश राय, डॉक्टर मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे मतगणना तिथि व समय तक मतदान 9 नवंबर को प्रातः 8 बजे से अपराहन 2 बजे तक संपन्न होगा।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट