पालघर में बविआ का बर्चस्व कायम.,6 विधानसभा के 3 सीटों पर कब्ज़ा

पालघर ।। जिले के 6 विधानसभाओं के नतीजों ने परस्पर चौकाने वाले परिणाम देकर परस्पर विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहां महाआघाड़ी के लोग खुशी से मस्त नजर आ रहे है। वही महायुति भाजपा-शिवसेना खेमे में बैचेनी का माहौल बना हुआ है। चुनाव नतीजों ने बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशियों को फिर से मौका देकर जिले में बर्चस्व कायम रखा है। तो अब भाजपा- शिवसेना के जिले के कद्दावर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जरूर कमियों को टटोलना पड़ेगा.।

   ◆जिले में नही चला भाजपा सरकार का जादू◆

 आकड़ो के अनुसार दहाणु विधानसभा से महाआघाड़ी सीपीएम से विनोद निकोले भिवा ने मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा के पास्कल धनारे महायुति को पराजित किया है। बिक्रमगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुनील भुसरा चंद्रकात ने भाजपा महायुति के हेमंत विष्णु सावरा को पटखनी दी है। बोईसर विधानसभा में बहुजन विकास आघाड़ी महाआघाड़ी से राजेश पाटिल ने शिवसेना महायुति के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी विलास सकुर तरे को मात दिया है। 

●महाआघाड़ी के खाते में 5 और महायुति के खाते में 1 सीट

पालघर विधानसभा में भाजपा शिवसेना महायुति के श्रीनिवास वनगा ने कांग्रेस (आई) महाआघाड़ी के योगेश नम को पछाड़ा है। नालासोपारा में बहुजन विकास आघाड़ी के क्षितिज हितेंद्र ठाकुर ने महायुति के प्रदीप शर्मा को बड़े मतों से हराया है। वसई विधानसभा में बहुजन विकास आघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर ने महायुति शिवसेना के विजय पाटिल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट