चन्दवक थाना अंतर्गत हरिहरपुर सेमरी गांव में दबंगों द्वारा मारपीट, दहशत में पूरा परिवार

जौनपुर से सच्चिदानंद सिंह की रिपोट                                                                          ‌   ‌                                                                        जौनपुर ।। चन्दवक थाना अन्तर्गत ग्राम हरिहरपुर (सेमरी) प्रार्थिनी सुमन पत्नी सतीश कि पुस्तयनीय जमीन में जबरन रास्ता बनाया जा रहा था जिसका विरोध सुमन पत्नी सतीश के द्वारा करने पर विपक्षी रमेश पुत्र रामसजीवन लक्ष्मीकांत पुत्र मुखराम सुखराज चमरू घनश्याम पुत्र फेरू इन्जय पुत्र रामधनी शशिकांत पुत्र मुखराम गोल बनाकर प्रार्थीनी घर 24 अक्टूबर को समय लगभग 7 बजे को घर पर गये अौर उनके घर की सारी लाइटे काट दी व घर मे घुस कर दरवाजे को इट पत्थर से तोड़ने लगे तो घर की। महिलाओं ने अपने घर के अादमी को सुचना दी तो वह लोग मौके पर पहुँच गये तो उन लोगों को मारे पीटे व साथ ही महिलाओं को भी मारे पीटे इसके बाद किसी तरह 100 नम्बर को इसकी सुचना दी गयी सुचना के बाद पहुची पुलिस तब तक पूरे परिवार को मारपीट कर धायल कर दिए थे।

घर पर खड़ी दो मोटरसाइकिल तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए इस जानलेवा हमले से पूरा परिवार सदमे में है, उपरोक्त लोगों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा 151 की कार्यवाही की गई जबकि सुमन जख्मी हो गयी साथ मे सुमन के सांस फूलमती और जेठान कालिंदी भी जख्मी है परंतु चंदवक थाने पर सिर्फ एनसीआर लिख कर भगा दिया गया इन सब से आहत होकर पूरा परिवार सदमे से घर छोड़कर बाहर रहने पर विवश है ।

जबकि उपरोक्त प्रकरण में प्रार्थनी का मेडिकल कराया गया जिसमें बीरी बारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जांच के दौरान जौनपुर के लिए रेफर किया गया लेकिन प्रशासन ने प्रार्थनी की सांस की हालत गंभीर होने पर भी हॉस्पिटल में नहीं भर्ती करवाया स्थिति काफी भयानक और गंभीर बनी हुई है प्रार्थिनी ने कहा की अगर मौके की जांच कर तत्काल मन बड़ो के ऊपर कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो उक्त लोग जान माल की घटना कर सकते है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट