सड़क पर बने गड्ढे से बाल-बाल बचे डोभी भाजपा मंडल संयोजक

जौनपुर से सच्चिदानंद सिंह की रिपोर्ट                                                                          ‌                                                                          जौनपुर ।। चन्दवक सड़क मरम्मत के अभाव में पहले से ही बदहाल चन्दवक बाजार की सड़कें बरसात के बाद मरम्मत के अभाव में पहले से ही बदहाल सड़क पर बने गड्ढों में कीचड़ भरे जलजमाव से राहगीरों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल मोडैला, चन्दवक बाजार, बजरंग नगर, कंजहित बाजार मार्ग का भी यही हाल है गड्ढों से मुक्ति दिलाने की मांग पर विभागीय अधिकारी संजीदगी का परिचय नहीं दे रहे हैं, इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है चन्दवक बाजार की स्थित व गोनवली रेलवे फाटक से लेकर कंजहित बाजार तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए पहले से ही मुसीबत का सबब बने हुए थे कि इस बीच गत दिनों हुए मानसूनी बरसात के बाद गड्ढे मे कीचड़युक्त गंदे पानी से लबालब हो गए हैं। उसमें उलझकर बाइक व साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान पैदल व साइकिल से यात्रा कर रहे लोगों के कपड़े गंदे पानी से सन जाते हैं, इसे लेकर आए दिन विवाद की नौबत भी देखी जा रही है। उधर सड़क पर जगह-जगह जमा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों का भी वाहक बना हुआ है। मार्ग की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण विभाग के साथ ही जनप्रतिनिधियों का कई बार ध्यानाकृष्ट कराया गया लेकिन संज्ञान मे नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्र के निवासी द्वारा केराकत विधानसभा के भाजपा विधायक दिनेश चौधरी व विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी ने जिलाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए। मोडैला चन्दवक बाजार गोनौली रेलवे फाटक, खुज्झी मोड़ ‌बजरंग नगर व कंजहित बाजार के पास बने गड्ढों को पटवाने की मांग की है लेकिन अभी तक आला अधिकारियों द्वारा गड्डा मुक्त नही कराया गया आये दिन घटनाएँ घटित होती साथ ही डोभी मंडल के डब्बू सिंह मंडल संयोजक भाजपा नेता ने चन्दवक बाजार मे कुछ सामाजिक कर्य के लिये जा रहे थे तभी वह रास्ते मे डाक्टर अजीत के हास्पिटल के सामने सड़क पर बने गड्डे मे मोटर साईकिल चली गयी अौर गड्डे जा गिरे। राहगिरों ने उन्हें उठाया उनके पैर मे काफी चोट लगने के वजह से उन्हे हास्पिटल ने गये जहा पर उनका इलाज कराया गया । सुचना पाते ही क्षेत्र के लोग व भाजपा कार्यकर्ता उनका हाल जान‌ने किए उनके आवास गाँव कछवन जाकर मंडल संयोजक का मनोबल बढाया मौके पर उपस्थिति ब्रह्मदेव सिंह मढी़ सच्चिदानंद सिंह उर्फ टीटू वालेन्दर पाण्डेय पिन्टू सिंह विनय सिंह जयन्ती पाण्डेय अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट