मुंबई मे संपन्न हुआ समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

मुंबई ll भांडुप मे 8 दिसंबर को 6 शाम बजे समाजवादी पार्टी द्वारा श्रीराम काँलेज हाल, दत्त मंदिर, विलेज रोड मे मुलुंड और  भांडुप विधानसभा की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुँआ । इस प्रकार के कार्यक्रम मुंबई और मुंबई के आस पास जैसे कि घाटकोपर, नालासोपारा और पालघर मे भी आयोजन किया गया था। सपा कार्यकर्ता बडे पैमाने पर उपस्थित थे।

अनिल यादव ने बताया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन मे भांडुप और मुलुंड के बीच के लगभग सभी कार्यकर्ता बडी मात्रा मे उपस्थित थे और कुछ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पत्र दिया गया। मुलुंड विधानसभा के वार्ड नम्बर 104 से कैलाश नाथ यादव को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया,  वार्ड 103 से अनिल रामअवध यादव को अध्यक्ष, वार्ड 108 रमाकान्त निषाद एंव मुलुंड विधानसभा सचिव लाल चंद बिन्द और मुलुंड विधानसभा उपाध्यक्ष रामधारी यादव को नियुक्त किया गया नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष निशार खान, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व मुम्बई प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार आजमी, मुम्बई प्रदेश सचिव  लेनिन नाडार के द्वारा प्रदान किया गया। जिला महासचिव सुभाष यादव , मुम्बई प्रदेश महासचिव रमाशंकर तिवारी, मुलुंड विधानसभा के पूर्व तालुका अध्यक्ष अरुण यादव, मुलुंड विधानसभा महासचिव संजय यादव मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , घाटकोपर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व मे आयोजन  किया गया था घाटकोपर महासचिव राजबली यादव, वार्ड अध्यक्ष विजय यादव, वार्ड उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता और कौशल यादव सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता चढ बढ कर हिस्सा लिया और पार्टी को मजबूत करते हुए आने वाले चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत किया जाए सभी कार्य कर्ता पदाधिकारी को संदेश दिया गया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट