देवघर के दो सीटों पर भाजपा तो एक पर जेएमएम का कब्जा

                                               

देवघर ।। विधानसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई। 13-मधुपुर, 14-सारठ एवं 15-देवघर विधानसभा के लिए मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की गयी।

देवघर विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 26 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  नारायण दास को कुल 95 हजार 491 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल सह महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान को 92 हजार 283 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी श्री नारायण दास को निर्वाची पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। 

मधुपुर विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 23 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी को कुल 88,115 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री राज पलिवार को 65 हजार 46 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी को निर्वाची पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। 

सारठ विधानसभा क्षेत्र हेतु कुल 24 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  रणधीर कुमार सिंह को कुल 90 हजार 895 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्यशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को कुल 61 हजार 982 मत प्राप्त हुआ। मतगणना के पश्चात विजय प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह को निर्वाची पदाधिकारी परमेश्वर मुण्डा के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट