सूर्यग्रहण का कैसा होगा राशियों पर प्रभाव एवं क्या करे उपाय

26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण ग्रहों की स्थिति के  अनुसार पिछले कई दशकों में लगे सूर्य ग्रहण से भिन्न है। ग्रहण के समय 6 ग्रह सूर्य, चन्द्रमा, गुरु, शनि और बुध की युत  धनु राशि में केतु के साथ होगे.।

      हिन्दू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में लगेगा। धनु राशि तथा मूल नक्षत्र से संबंधित व्यक्तियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों और नक्षत्र से संबंधित लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।

●सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव●

ग्रहण का असर अलग-अलग राशिओ  पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। राशियों पर  सूर्य ग्रहण पर असर / सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें राशि के अनुसार उपाय भी करने चाहिए.।

  मेष राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव 

 सूर्य ग्रहण इस राशि में नवम भाव में पड़ेगा।  यह ग्रहण आप भाग्य पर लगने वाला है।  इसलिए आपको प्रतिकूल प्रभाव मिलेंगे। इस समय आपका भाग्य आपके साथ नहीं होगा। मानसिक और शारीरिक कठिनाई भी हो सकती है। सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए ग्रहण काल के समय में   अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप अथवा हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

वृषभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

 सूर्य ग्रहण आठवें भाव में लग रहा है। इस राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। कई प्रकार के संकट से आप घिर सकते हैं। वाहन  तो चलाने में अत्यधिक सावधानी रखे | सूर्य ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिए आपको ग्रहण काल के समय से पहले ही भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करना है और पूरे ग्रहणकाल के दौरान ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना है।


????  मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव:-

सूर्य ग्रहण सातवें भाव में लग रहा है। जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। आपको भी सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी। इसलिए इस समय में सूर्य ग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए इस राशि के जातकों को ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए | 

कर्क राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव 

 ये सूर्य ग्रहण आपके शत्रुओं के लिए भारी होगा। आप अपने शत्रुओं पर जीत दर्ज कर सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट केस है तो फैसला आपके हक में हो सकता है मगर अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सूर्य ग्रहण के अशुभ फलों को कम करने के लिए  ग्रहण काल में भगवान शिव की आराधन और ऊं नम: शिवाय  मंत्र  का जाप करना चाहिए।

 सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

 आपकी जाति पर सूर्य ग्रहण पांचवें भाव में लग रहा है। यह ग्रहण आपकी ही राशि के स्वामी को लग रहा है  इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव अधिक रहेगा।  सम्मान में कमी आएगी। संतान की ओर से कष्ट होगा। सेहत भी गिर सकती है। सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए आदित्यहृद्य स्रोत और ऊं आदित्याय नम: मंत्र का जाप ग्रहण काल के दौरान अति उत्तम है | 

कन्या राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

 चौथे भाव में सूर्य ग्रहण लग रहा है। आपके लिए भी यह ग्रहण अशुभ होगा। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। किसी के बहकावे में ना आएं। नौकरी में उच्च अधिकारी से झगड़ा हो सकता है। सूर्य ग्रहण के अशुभ फलों बचने के लिए सूर्य के बीज मंत्र ऊं घृणि सूर्याय नम: का  जाप करना चाहिए। 

तुला राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

 ग्रहण तीसरे भाव में लग रहा है। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। अतः भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते पर यह ग्रहण लगेगा।   आपके छोटे भाई-बहन किसी तरह के परेशानी से घिर सकते हैं। आपका गुस्सा बढ़ेगा। बेकार के विवाद में पड़ने से बचें।  सूर्य ग्रहण के अशुभ फलों बचने के लिए मां दुर्गा के मंत्र ऊँ दुं दुर्गायै नमः का जाप  अति उत्तम है | 

 वृश्चिक राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

 दूसरे भाव में लगेगा सूर्य ग्रहण। आर्थिक स्थिती खराब होगी। आप इस समय किसी गलत स्थिती में भी फंस सकते हैं तो सावधानियां जरूर बरतें। ग्रहण काल के इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए  सुंदरकांड का पाठ ग्रहण काल के समय करना चाहिए। 

 धनु राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव 

 सूर्य ग्रहण धनु राशि के जातकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। क्योंकि यह ग्रहण इन्हीं की ही राशि पर लग रहा है। धनु राशि के लोगों को मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। दूसरी ओर आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। अपने परिवार वालों और जीवन साथी की सेहत पर का भी ध्यान रखें। ग्रहण काल के इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए   विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

 मकर राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण बारहवें भाव में लगेगा। इस समय खर्च अधिक बढ़ेगा। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। आप अपनी शत्रु की वजह से भी परेशानी में पड़ सकते हैं। मगर यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है। ग्रहण काल के समय भगवान शिव के मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

 इस राशि के जातकों को इस सूर्य ग्रहण से शुभ फल मिलेगा। इसकी आय बढ़ सकती है साथ ही आर्थिक रूप से फायदा भी हो सकता है। आपकी सभी इच्छाएं भी पूरी होंगी। संतान और प्रेम संबधी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। ग्रहण काल के इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए  सुंदरकांड का पाठ ग्रहण काल के समय करना चाहिए। 

 मीन राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

मीन राशि वाले जातकों के दसवें भाव में ग्रहण लगेगा। इस समय नौकरी के मामले में आपको परेशानी हो सकती है।  आपके ऊपरी अधिकारिओ से सम्बन्ध अच्छे बना के रखे | ग्रहण काल के इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए   विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

 सूर्य ग्रहण का असर लगभग 15 दिनों तक रहता है  | सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार उपाय करना अति लाभकारी  होता है |

ग्रहण सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट पर   समाप्त होगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ, एकदेव श्रीनेत्र 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट