वृक्षों का पालन-पोषण कर बचाना प्रत्येक मानव का कर्तव्य : अशोक

भदोही । उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के नगर पालिका परिषद भदोही के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय के परिसर में दर्जनो कर्मचारियों संग वृक्षारोपण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए अत्यन्त जरूरी है। वृक्ष मानव के लिए बेहतर आर्थिक श्रोत भी है। इसे लगाना व अपनी संतान की भांति पालन-पोषण कर बचाना प्रत्येक मानव का कर्तव्य बनता है। जायसवाल ने कहा के मानव जीवन में पेड़-पौधों का काफी महत्व है। आज के समय पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। उन्होने नगर वासियों से कहा कि प्रत्येक नगर वासी अपने-अपने घरो व आस-पास के परिसर में पौधरोपण करें। पेड़-पौधें होंगे तभी समय पर अच्छी वर्षा होगी एवं किसान फसल उगा सकें। इसके अलावा पेड़-पौधों से वन जीवों का संरक्षण भी होता है। कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही महत्वपूर्ण है जितनी की हमारी साँसे। पेड़ो का मानव के ही नहीं बल्कि जीव-जन्तुओ के जीवन में भी प्रभाव पड़ता है। पेड़ो से सब जीवित प्राणी और पशु-पक्षियों को ऑक्सीजन प्रदान करते है। इन पेड़ो से हमारा वातावरण हरा-भरा रहता है। वृक्ष वर्षा का भी कारण बनते है और ये सूखा और बाढ़ रोकने में भी मदद करते है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए अमूल्य है और इनका मूल्य हम आंक नही सकते। इन सब उपयोगो को जानते हुए भी आज के समय में हम इन पेड़ो का मूल्य भूलते जा रहे है। हम दिन-प्रतिदिन इन पेड़ो को काटते जा रहे है। पेड़ो का इस तरह कटते रहने से हमारे जीवन में बहुत दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिकों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण के लिए वृक्ष जरूर लगायें। इस मौके पर भाजपा नेता अरूण कुमार राय उर्फ मुन्ना, राजेश गुप्ता, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप, कमलेश वर्मा, रामसजीवन बाबू, सत्य नारायण मिश्रा, शोभा राम, सूरज, दिनेश, सत्य नारायण द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट