नमामि गंगे गंगा यात्रा के रूट का रोहनिया विधायक व उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

वाराणसी से संवाददाता त्रिपुरारी यादव कि रिपोर्ट 

रोहनिया ।। अखरी चौराहे पर  नमामि गंगे गंगा यात्रा जाने वाले रूट का निरीक्षण उप जिलाधिकारी अमृता सिंह,रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,सीओ सदर अभिषेक त्रिपाठी, तहसीलदार रवि शंकर यादव रोहनिया थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने रूट का निरीक्षण किया। नमामि गंगे गंगा यात्रा रूट पर दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगाए गए हैं। रूट के अगल-बगल साफ-सफाई भी करायी गयी। और सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम कराया गया।निरीक्षण के दौरान रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को लगभग 9 बजे सुबह नमामि गंगे गंगा यात्रा का अखरी बाईपास चौराहा, खनाव, बच्छाव,में भव्य स्वागत किया जाएगा।उसके बाद करसड़ा, रुदौली से होते हुए मिर्जापुर के लिए रवाना हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा , उप जिलाधिकारी राजातालाब अमृता सिंह, तहसीलदार रविशंकर यादव, सीओ सदर अभिषेक त्रिपाठी, रोहनिया थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी,धीरेंद्र प्रताप सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह, जय शंकर सिंह ,अजय दुबे,अनिल पांडेय,वीरेश्वर सिंह ,मिलन मौर्य,विवेक कुमार, कैलाश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट