सर्वसम्मत प्रबन्धक निर्वाचित हुए, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 रमेश चन्द्र यादव

खुटहन(जौनपुर) ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन के प्रबन्ध समिति का चुनाव सोमवार की देर दोपहर सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमे कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहें डॉ0 रमेश चन्द्र यादव सर्वसम्मत निर्वाचित हुए। जिससे सुख चिंतको में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।


जानकारी के अनुसार उक्त कॉलेज के प्रबन्ध समिति का चुनाव पहले से सोमवार को होना सुनिश्चित किया था। जिसको लेकर आज सुबह जौनपुर सह जिला विद्यालय निरीक्षक व पर्यवेक्षक श्रीमती मंजुलता वर्मा के देख रेख में देर दोपहर सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमे उक्त कॉलेज पूर्व प्रधानाचार्य रहें। डॉ0 रमेश चन्द्र यादव को सर्वसम्मत से चुन लिया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा ग्राम विकास इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश यादव ने जो कार्य किए हैं बहुत ही सरहनी है।  यह जानकारी सुखचिन्तको को मिलते ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान राम विलास यादव, केशवराम गोस्वामी, पारसनाथ यादव, हरिनाथ यादव, राम शिरोमणि वर्मा, वासुदेव तिवारी, राजू यादव (ग्राम प्रधान रसूलपुर) शिवलाल यादव, लालाजी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट