सुनील उपाध्याय बने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

     कल्याण:- रायगढ के शिर्के कॉलोनी, कलंबोली नोड के निवासी सुनील विश्वनाथ उपाध्याय को "विश्व हिंदू रक्षा संगठन" का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया है।संगठन के संस्थापक सुमित्रा नन्दन स्वामी ने नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि सुनील उपाध्याय के संघटन में आने से संघटन की मजबूती और बढ़ी है,वहीं सुनील उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने जो भरोषा कर हमको यह पद दिया है,हम पार्टी के सभी नियमों का पालन करते हुए उसपर खरे उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। उपाध्याय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पवन शुक्ला ,संतोष त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, दिलीप मिश्रा, अनिल शुक्ला और विनय मिश्रा सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाये दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट