भदोही जनपद ने एक होनहार डॉक्टर को खोया जिले में शोक की लहर.

भदोही जनपद ने एक होनहार डॉक्टर को खोया जिले में शोक की लहर.


ज्ञानपुर, भदोही।

भदोही जिला के पिपरी निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय शिव करन यादव के छोटे भाई राम राज यादव  उर्फ बम्मु यादव के बड़े पुत्र 28 वर्षीय  डॉक्टर संजय कुमार यादव का आज मुम्बई में सुगर हो जाने के कारण आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना मिलने से जनपद में शोक की लहर दौड़ पडी। इस अवसर पर आयोजित एक शोक सभा में मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से  प्रार्थना किया गया और  इस दुख की घड़ी में परिवारी जनों को शांति धैर्य प्रदान करने की कामना की गई। जनपद ने डॉक्टर संजय कुमार यादव जैसे एक ऐसे होनहार डॉक्टर को खो दिया जो जनपद का भविष्य था। शोक संतप्त आत्मीय जनों एवं जनपद के तमाम सुधी जनों ने इस अवसर पर कहा कि हमने ऐसे होनहार को खो कर हम सब बहुत दुखी हैं।इस संकट की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करते है की ईश्वर डॉक्टर संजय के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान के तथा मृत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट