प्रियंका गांधी ने फोन कर वसीम अंसारी को दी ईद की बधाई

भदोही ।। प्रियंका गांधी ने वसीम अंसारी को फोन कर ईद की बधाई देते हुए लॉक डाउन के दौरान भदोही के कांग्रेस जनों के द्वारा जरूरतमंदों व प्रवासी श्रमिकों की सेवा कार्य की भी सराहना करते हुए आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष  वसीम अंसारी जी ने कहा कि मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता को गांधी परिवार से ईद की बधाई मिलना मेरे राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है ।

यह केवल कांग्रेस पार्टी में ही संभव है।इसके साथ उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समुदाय को सोचना होगा कि उनका हित और भविष्य   केवल कांग्रेस पार्टी में ही सीमित है , अपने आप को मुस्लिम समुदाय का शुभचिंतक बताने वाली पार्टी एनआरसी के मुद्दे पर पूरी तरह से मौन रही,केवल कांग्रेस पार्टी व प्रियंका गांधी जी ही पूरी तरह से मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ी रहा, व उनके हक की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जब दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने घरों में ठंड हवाओं का आनंद ले रहे हैं, तब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगभग 45 डिग्री सेल्सियस में प्रवासी श्रमिकों व जरूरतमंदों के बीच पहुंच कर उनकी सहायता कर रहे है। उत्तर प्रदेश की जनता को प्रियंका गांधी जी के रूप में अपना भविष्य दिख रहा है। 

जब से प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुई है, प्रदेश में प्रत्येक जन विरोधी मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाया है चाहे वह उम्भा कांड हो ,उन्नाव कांड हो या स्वामी चिन्मयानंद का मामला या बढ़े हुए बिजली के दाम। आज भी संघर्ष करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी उत्तर प्रदेश के जेल में बंद है। प्रदेश की जनता सब देख रही है ,निश्चित रूप से 2022 में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट