भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 195.

शहर 07 व ग्रामीण से 03 कुल 10 मरीज आज मिले

भिवंडी।। भिवंडी शहरी भाग में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 112 पर पहुँच चुका हैं.वही पर ग्रामीण परिसर में कुल 83 मरीज पाऐ जाने से यह आंकड़ा 195 पर पहुँचा हैं.जिसमें शहरी परिसर से 05 व ग्रामीण 03 कुल 08 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी हैं ।
           
आज शुक्रवार, शहर के 07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं,जिसमें नवी बस्ती परिसर में 34 वर्षीय व्यक्ति, 50 व 27 वर्षीय महिला तथा 07 वर्षीय बालक कुल 04 लोग पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. वही पर अशोक नगर निवासी 57 वर्षीय महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गयी हैं. इसके साथ ही मिल्तत नगर में 20 वर्षीय युवक जो दिल्ली आया हुआ था, पाॅजिटिव पाया गया हैं.जिसके कारण अब शहर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 112 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें अभी तक 63 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.44 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.05 मरीज का उपचार के दरम्यान मृत्यु हो चुकी हैं.वही पर टाटा आमंत्रणा में 240 लोगो को कोरंटाईन किया गया हैं. इसके साथ ही अभी तक कंटनमेट जोन की संख्या 22 हैं। आज शहरी परिसर से कुल 20 पाॅजिटिव मरीज उपचार के दरम्यान ठीक होने से अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
         
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 83 पर पहुँचा था। आज शुक्रवार को 03 संक्रमित मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें कोनगांव निवासी 25 वर्षीय एक युवक वायरस के संक्रमण का शिकार हुआ हैं वही पर काल्हेर गांव में फिर एक नया 57 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ हैं.इसके साथ ही पूर्णा गांव में 29 वर्षीय महिला भी पाॅजिटिव पाई गयी हैं.अभी तक ग्रामीण परिसर में कुल 03 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं,52 मरीज के उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.29 मरीज का उपचार चल रहा हैं। 251 व्यक्तियों को टाटा स्थित कोरंटाईन किया गया हैं। 44 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं ।
                 
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 195 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 115 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 08 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं 73 मरीज का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट