भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 209

शहर 07 व ग्रामीण से 07 कुल 14 मरीज आज मिले

भिवंडी।। भिवंडी शहरी भाग में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 119 पर पहुँच चुका हैं.वही पर ग्रामीण परिसर में कुल 90 मरीज पाऐ जाने से यह आंकड़ा 209 पर पहुँचा हैं.जिसमें शहरी परिसर से 06 व ग्रामीण 03 कुल 09 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.
       
आज शनिवार, शहर में 07 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं,जिसमें नारपोली निवासी 27 वर्षीय महिला जो सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, पाॅजिटिव पाई गयी हैं.गैबी नगर निवासी 52 वर्षीय महिला जिसका उपचार मुंब्रा के कालसेकर हास्पिटल में चल रहा हैं पाॅजिटिव पाई गयी हैं.चव्हाण कालोनी निवासी 20 वर्षीय महिला केईएम अस्पताल डिलिवरी के लिए गयी थी पाॅजिटिव पाई गयी हैं.म्हाडा कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवक दिल्ली से आया हैं पाॅजिटिव पाया गया हैं.वेताल पाडा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ हैं. बाला कंपाउड निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति जिसका डायलिसिस रोग से पीड़ित था उसका भी पाॅजिटिव रिर्पोट आया हैं.दर्गा रोड़ निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया हैं.जिसके कारण अब शहर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 119 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें अभी तक 63 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.50 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.06 मरीज का उपचार के दरम्यान मृत्यु हो चुकी हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
     
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 90 पर पहुँचा था। आज शनिवार को 07 संक्रमित मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें खारबांव में 05 व्यक्ति संक्रमण के शिकार हुए हैं, जिसमें 17,63,28 वर्षीय कुल 03  पुरुष ,28,32 वर्षीय 02 महिला का समावेश हैं. वही पर कारिवली गांव में 53 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमण का शिकार हुआ हैं. इसके साथ ही दिवे अंजूर गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव पाया गया हैं.अभी तक ग्रामीण परिसर में कुल 03 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं,51 मरीज के उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.36 मरीज का उपचार चल रहा हैं।       

भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 209 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 120 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 09 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं 80 मरीज का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट