भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 272

शहर 18 व ग्रामीण से 01 कुल 19 मरीज आज मिले

भिवंडी।। भिवंडी शहरी भाग में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 165 पर पहुँच चुका हैं.वही पर ग्रामीण परिसर में कुल 107 मरीज पाऐ जाने से यह आंकड़ा 272 पर पहुँचा हैं.जिसमें शहरी परिसर से 11 व ग्रामीण 03 कुल 14 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.
           
आज सोमवार, शहर में 18 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं, जिसमें नबी बस्ती निवासी 46 पुरुष व 38 वर्षीय महिला जो कुर्ला मुंबई से आई थी। इसके साथ ही ,25 ,21 ,30 वर्षीय व्यक्तियों जो कोरोना पाॅजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।पायल टाकीज निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति जो अहमदाबाद से आया था। शास्त्री नगर निवासी 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुआ हैं वही पर नारपोली क्षेत्र अंर्तगत 55 वर्षीय महिला भी संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुई हैं। पदमा नगर परिसर में उत्तर प्रदेश से आया 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया हैं। निजामपुरा निवासी 58 वर्षीय महिला पाॅजिटिव पायी गयी हैं इसके साथ ही वह डायबिटीज से भी गस्त थी जिसकी आज मृत्यु हो गयी हैं। बंगाल पुरा निवासी 45 व्यक्ति जो मुंबई आने जाने में संक्रमण का शिकार हुआ हैं। अरिहंत सिटी निवासी 44 वर्षीय महिला जो सिव्हील अस्पताल ठाणे में उपचार के लिए भर्ती हैं वह भी संक्रमण की शिकार हुई हैं।गणेश नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष सायन मुंबई में उपचार के लिए भर्ती वह भी संक्रमण का शिकार हुआ हैं।भंडारी कंपाउड निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति जो मुंबई आने जाने में संक्रमित हुआ था आज उपचार के दरम्यान मृत्यु हो गयी हैं। वही पर शांतिनगर निवासी 66 वर्षीय महिला जिसकी मृत्यु हुई थी जिसकी रिपोर्ट आज पाॅजिटिव आयी हैं। इसके साथ ही गैबीनगर में आज 04 मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें 68 वर्षीय पुरुष उत्तर प्रदेश से आया था उसकी आज मृत्यु हो गयी हैं। 52 वर्षीय व्यक्ति भी उत्तर प्रदेश से आया था जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया हैं। 28 वर्षीय युवक जो हाॅरिजन हास्पिटल में भर्ती हैं वह पाॅजिटिव पाया गया हैं। 42 वर्षीय महिला जो ठाणे से भिवंडी आयी हैं वह भी पाॅजिटिव पाई गयी हैं। जिसके कारण अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 165 पर पहुँच चुका हैं। कल तक 07 पाॅजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं ।किन्तु आज 04 मरीज मृत्यु होने के कारण यह आंकड़ा 11 पर पहुँच चुका हैं वही पर पर 68 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक भी हो चुके हैं। कुल 86 मरीजों का उपचार चल रहा हैं। टाटा स्थित 280 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं. इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।

 वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 107 पर पहुँच चुका था। आज रविवार को मात्र कोन गांव से 01 पाॅजिटिव मरीज पाया गया हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर का आंकड़ा 107 पर पहुँच चुका हैं. अभी तक कुल 03 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं.51 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 53 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. 
           
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 272 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 120 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 14 मरीज की मृत्यु हो चुकी हैं 127 मरीज का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट