भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 664.

शहर 37 व ग्रामीण से 23 कुल 60 पाॅजिटिव मरीज आज।
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 12 जून ,शुक्रवार, 37 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल‌ 432 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 23 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 232 तथा भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 664 पहुँच चुका हैं. वही पर शहरी भाग में 21 व ग्रामीण परिसर से 04 कुल 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।
           आज शुक्रवार 12 जून,  शहर के विभिन्न भागों में कुल 37 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें नदीनाका से 01 महिला 02 पुरुष,अवचित पाडा से 01 महिला,शांतिनगर 01 महिला 03 पुरुष, नवी बस्ती 01 महिला 02 पुरुष, गैबीनगर 04 महिला 02 पुरुष, पदमानगर 01 महिला व 01 पुरुष, कामतघर गांव 01 महिला, अंजूर फाटा 02 महिला 01 पुरुष, भंडारी कंपाउड 01 महिला 01 पुरुष, आज़मी नगर 01 महिला, संगमपाडा 03 पुरुष, ईदगाह 01महिला व 01 पुरुष, मिल्तत नगर 01 महिला व 05 पुरुष का समावेश हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 432 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं इसके साथ ही 247 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.164 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 486 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
        वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 232 पर पहुँच चुका था.आज शुक्रवार 12 जून को 23 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.खारबांव क्षेत्र में आज 12 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें काल्हेर गांव निवासी 35,37,39,28,54,30,28 वर्षीय पुरुष व 33,32,15 वर्षीय महिला,पूर्णा गांव निवासी 44 वर्षीय महिला, रहनाल गांव निवासी 29 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ ही कोन परिक्षेत्र से 06 मरीज पाऐ गये है. जिसमें कोन गांव निवासी 39,33 वर्षीय पुलिस व 32,29 वर्षीय महिला, पिपंलास गांव निवासी 42 वर्षीय,वापगांव देवरंग निवासी 39 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। पडघा परिक्षेत्र में 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमे भादाणे गांव निवासी 50,26,27,03 वर्षीय महिला व पडघा गांव निवासी 37 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। वही पर अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 232 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 04 पर पहुँचा हैं। 136 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 92 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 387 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
      भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 664 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 256 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 25 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 383 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं.873 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। वही पर शहर में 22 व ग्रामीण 92 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट