भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुँचा 1048.

भिवंडी।। भिवंडी शहर में आज 40 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल मरीजों की संख्या 727 पर पहुँच चुका है। इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से 25 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 321 पर पहुँचा हैं। अब भिवंडी में कुल 1048 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें शहर से आज 33 लोगों की मृत्यु होने शहर की मृत्यु का आंकड़ा 58 व ग्रामीण परिसर से 05 कुल 63 लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं। जिसमें मनपा का सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं।
     
 आज गुरुवार 18 जून,शहर के विभिन्न भागों से कुल 40 मरीज पाऐ गये हैं. जिसमें सबसे ज्यादा कामतघर गांव 16 मरीज पाऐ गये है। जिसमें 02 महिला व 14 पुरुष का समावेश हैं। नदीनाका में 02 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें 01 महिला 01 पुरुष का समावेश हैं। शांतिनगर परिसर में 02 नये मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 02 महिला शामिल है। नवी बस्ती में 04 मरीज पाऐ गये हैं 

जिसमें 01 महिला व 04 पुरुष का समावेश हैं। गैबीनगर से 01 पुरुष आज भी पाॅजिटिव पाया गया हैं। पदमा नगर से 02 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष का समावेश हैं।

अंजूर फाटा से 01 महिला संक्रमित हुई हैं। भंडारी कंंपाउड से 01 महिला संक्रमित हैं। आजमीनगर 02 पुरुष संक्रमण के शिकार हुए हैं। ईदगाह परिसर से 01 महिला संक्रमित हुई हैं। संगमपाडा से 05 लोग आज संक्रमण के शिकार हुए हैं जिसमें 02 महिला व 03 पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ ही मिल्लतनगर में 03 मरीज पाऐ है। जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष का समावेश हैं। आज शहर से 13 महिला व 27 पुरुष कुल 40 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 727 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 58 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं.इसके साथ ही 397 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.272 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 474 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
   
 वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 321 पर पहुँच चुका था.आज गुरुवार 18 जून को 25 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं. खारबांव क्षेत्र से 07 मरीज पाऐ गये हैं, जिसमें काल्हेर निवासी 64,39,58,30 वर्षीय पुरुष, खारबांव गांव निवासी 48 वर्षीय पुरुष व 43 वर्षीय महिला व कालवार गांव निवासी 60 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ ही पडघा परिसर के बांद्रे गांव निवासी 39 पुरुष भी संक्रमण का शिकार हुआ हैं। दिवा आंजुर के वलगांव निवासी 34 वर्षीय पुरुष व चिबीपाडा के कटाई परिसर से 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई हैं। कोन गांव परिसर से 03 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें कोन गांव से 34 ,60 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। तथा पिंपलास गांव से 51 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ हैं। अनगांव परिसर से आज 12 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें चिंचवंली गांव निवासी 30 वर्षीय पुरुष, निबंवली गांव से 29,30,29 वर्षीय पुरुष, गोरसाई गांव निवासी 24 वर्षीय युवक, धामनगांव विठलपाडा से 29, 30 वर्षीय पुरुष, येवाई गांव निवासी 29 वर्षीय पुरुष, खांडपे गांव निवासी 29 वर्षीय पुरुष, निबली गांव निवासी 23 व 09 वर्षीय महिला, महापोली गांव निवासी 54 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 321 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 05 हैं. वही पर 116 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.200 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.
         
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 1048 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 388 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 63 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 587 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट