भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुँचा 1262

शहर 81 व ग्रामीण से 36 कुल 117 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। भिवंडी शहर में आज 81 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल मरीजों की संख्या 875 पर पहुँच चुका है। इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से 36 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 387 पर पहुँचा हैं। अब भिवंडी में कुल 1262 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें शहर से आज 02 लोगों की मृत्यु होने से शहर की मृत्यु का आंकड़ा 64 से बढ़ कर 66 व ग्रामीण का मृत्यु आंकड़ा 08 हैं। इस वैश्विक महामारी से भिवंडी में कुल 74 लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं। 
     
आज शनिवार 20 जून,शहर के विभिन्न भागों से कुल 81 मरीज पाऐ गये हैं. जिसमें सबसे ज्यादा आज पदमानगर से 18 मरीज पाऐ गये है जिसमें 09 महिला व 09 पुरुष का समावेश हैं। मिल्लतनगर से 16 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें 04 महिला व 12 पुरुष का समावेश हैं। इसके साथ ही कामतघर गांव से 11 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 05 महिला व 06 पुरुष का समावेश हैं। नदी नाका परिसर से 10 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 05 महिला व 05 पुरुष का शामिल हैं। शांतिनगर परिसर से 02 पुरुष संक्रमण के शिकार हुए हैं। नवी बस्ती से 01 महिला व 04 पुरुष कुल 04 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी हैं। गैबीनगर से आज 01 पुरुष की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाया गया हैं। अंजूर फाटा परिसर आज 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 02 महिला व 03 पुरुष का समावेश हैं। आजमीनगर से 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें व 02 पुरुष व 02 महिला का समावेश हैं। संगमपाडा से 03 पुरुष मरीज पाऐ गये हैं। इसके साथ ही ईदगाह परिसर से आज 06 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 03 महिला व 03 पुरुष का समावेश हैं। आज शहर से 31 महिला व 50 पुरुष कुल 81 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुए हैं। जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 875 पर पहुँच चुका हैं.वही पर आज 02 लोगो की मृत्यु होने के कारण अब शहर में कुल 66 लोगो की मृत्यु हो चुकी हैं‌। इसके साथ ही कुल 448 पाॅजिटिव मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं।361 लोगो का उपचार अस्पतालों में चल रहा हैं। कुल 567 लोगो को कोरंटाइन सेंटर में रखा गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
         
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 387 पर पहुँच चुका था.आज शनिवार 20 जून को 36 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.वही पर मृत्यु का आंकड़ा 08 पर पहुँच चुका हैं। खारबांव क्षेत्र से 23 मरीज पाऐ गये हैं, जिसमें काल्हेर गांव 28,54 वर्षीय पुरुष व 28,52,56,59 वर्षीय महिला का समावेश है। डूंगे गांव से 36 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई हैं। कारिवली गाँव में 11 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 13,28,07,43,18,09,09 वर्षीय महिला व 33,20,05,07,45 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। पूर्णा गांव में 02 लोग आज भी संक्रमित हुए हैं जिसमें 52 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। कालवार गांव आज 02 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें 52 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। कोन गांव परिसर से 05 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें सरवली गांव निवासी 60,34 वर्षीय पुरुष, राजनोली गांव निवासी 51 वर्षीय पुरुष, पिंपलास गांव निवासी 26 वर्षीय पुरुष, चौधरपाडा निवासी 25 वर्षीय युवक का समावेश हैं। दिवा अंजूर परिसर से 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें ओवली गांव निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, अंजूर गांव निवासी 50 वर्षीय पुरुष व 60 वर्षीय महिला, दापोडा गांव निवासी 49 पुरुष का समावेश हैं। अनगांव परिसर से 02 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें महापोली गांव निवासी 55 वर्षीय महिला व अनगांव निवासी 50 वर्षीय महिला का समावेश है। दाभाड परिसर के विश्वगड 28 वर्षीय पुरुष व  चिंबीपाडा परिसर के खाड़ीपार से 54 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित हुआ हैं। जिसके कारण अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 387 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 08 हैं। वही पर 147 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं.232 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.
       
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 1262 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 595 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 74 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 593 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट