भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 3424

भिवंडी पालिका क्षेत्र 62 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 108 कुल 170 नये मरीज

भिवंडी।। भिवंडी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। 
           
आज 03 जुलाई शुक्रवार,शहर में 62 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ की संख्या 2173 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 04 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 118 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 147 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 1126 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 929 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं. इसके साथ ही शहर में 115 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है।
       
शहर के संगमपाडा परिसर से सबसे ज्यादा 21 मरीज मिले.जिनमें 13 पुरुष 08 महिला का समावेश हैं.कामतघर से 11 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 09 पुरुष 02 महिला का समावेश हैं। इसके साथ नदीनाका 01 पुरुष, नवी बस्ती 05 पुरुष 02 महिला, भाग्य नगर 01 पुरुष, पदमानगर 04 पुरुष 04 महिला, अंजुर फाटा 02 पुरुष, आजमीनगर 03 महिला, ईदगाह रोड 02 पुरुष, गैबीनगर 01 महिला, अवचित पाडा 01 पुरुष 01महिला, भंडारी कंपाउड 03 महिला 02 पुरुष संक्रमित हैं। आज गायत्रीनगर, शांतिनगर तथा मिल्लतनगर से एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला हैं। आज कुल 62 नये मरीज़ मिले है.जिनमें 41 महिला 21 पुरुष का शामिल हैं।
       
 इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 108 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1251 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 01 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 24 पर पहुँचा हैं। उपचार लेने वाले की संख्या 836 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 391 लोग ठीक हो चुके है. 161 लोगों होम कोरंटाईन व 526 लोगो को कोरंटाइन किया गया है. इसके साथ ही 153 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है.
         
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 3424 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 1517 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.142 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1765 लोगो का उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट