भिवंडी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुँचा 4811

भिवंडी पालिका क्षेत्र 42 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 72 कुल 114 नये मरीज

भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।

भिवंडी शहरमहानगर पालिका की स्थिति :
आज 13 जुलाई सोमवार,42 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2824 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 01 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 147 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 56 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने पर ठीक होने की संख्या 1899 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 778 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज नवी बस्ती 07 पुरुष 04 महिला, शांतिनगर 01 महिला, पदमानगर 04 पुरुष 01 महिला, अंजुर फाटा 01 पुरुष 03 महिला,आजमीनगर 01 महिला, ईदगाह रोड़ 01 पुरुष 01 महिला,संगमपाडा 03 पुरुष 03 महिला,गैबीनगर 01 पुरुष 01 महिला, मिल्लतनगर 03 महिला, कामतघर 04 पुरुष 01 महिला तथा भंडारी कंपाउड से 02 पुरुष संक्रमित हुआ है। वही पर गायत्रीनगर, नदीनाका, भाग्य नगर तथा अवचित पाडा परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें.आज कुल 42 नये मरीज़ मिले है जिनमें 26 पुरुष 16 महिला शामिल हैं। 

भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 72 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1987 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 01 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 53 पर पहुँचा हैं।  उपचार लेने वाले की संख्या 932 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 1002 लोग ठीक हो चुके है.इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है। वही पर 624 लोगो को कोरंटाईन तथा 6348 लोगो को होम कोरंटाईन किया गया है।
   
आज सोमवार के दिन अनगांव कार्यक्षेत्र से 08, वज्रेश्वरी कार्यक्षेत्र 04, दाभाड कार्यक्षेत्र 04,कोन कार्यक्षेत्र 15, चिबींपाडा कार्यक्षेत्र 10 खारबांव कार्यक्षेत्र 17 और दिवाअंजूर कार्यक्षेत्र 14 कुल 72 नये संक्रमित मरीज़ मिले है।           

ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 4811 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 2901 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.200 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1710 लोगो का उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट