भिवंडी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुँचा 5015

भिवंडी पालिका क्षेत्र 54 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 79 कुल 133 नये मरीज

भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।

भिवंडी शहरमहानगर पालिका की स्थिति :
आज 15 जुलाई बुधवार, 54 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2904 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 06 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 154 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 72 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने पर ठीक होने की संख्या 2080 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 670 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज गायत्रीनगर परिसर से 01 पुरुष 01 महिला, नवी बस्ती 02 पुरुष 01 महिला, पदमानगर 06 पुरुष 01 महिला, अंजूर फाटा 02 पुरुष,आजमीनगर 01 पुरुष, ईदगाह रोड़ 03 पुरुष 01 महिला,संगमपाडा 12 पुरुष 04 महिला,गैबीनगर 04 पुरुष 03 महिला, मिल्लतनगर 03 महिला,कामतघर 02 पुरुष 01 महिला तथा भंडारी कंपाउड से 04 पुरुष 04 महिला संक्रमित हुई है। वही पर नदीनाका, शांतिनगर, भाग्य नगर तथा अवचित पाडा परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें.आज कुल 54 नये मरीज़ मिले है जिनमें 37 पुरुष 19 महिला शामिल हैं। 

भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 79 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 2111 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 01 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 55 पर पहुँचा हैं।  उपचार लेने वाले की संख्या 957 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 1099 लोग ठीक हो चुके है.इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है। वही पर 624 लोगो को कोरंटाईन तथा 6348 लोगो को होम कोरंटाईन किया गया है।
         
आज मंगलवार के दिन अनगांव कार्यक्षेत्र से 08,कोन कार्यक्षेत्र 09, खारबांव कार्यक्षेत्र 22, पडघा कार्यक्षेत्र 06, दाभाड 05 और दिवाअंजूर कार्यक्षेत्र 16 कुल 79 नये संक्रमित मरीज़ मिले है। 
       
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 5015 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 3179 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.209 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 1627 लोगो का उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट