ससुर की पिटाई से खफा पति ने खाया जहर, पत्नी की विदाई के लिए पहुंचा था ससुराल

वाराणसी ।। सेवापुरी ब्लाक के पूरे गांव में पत्नी की विदाई कराने पति पहुंचा था। ससुर ने उसकी पीठ पूजा कर दी। यह घटना उसे इस कदर नागवार गुजरी की उसने जहर खा लिया।

दरअसल, मटरू का बेटा रविशंकर उर्फ छोटू तकरीबन तीन साल पहले खोचवां (भडेहरा)में एक शादी में रिकार्डिग करने के लिए आया था। वैवाहिक आयोजन में उसे एक युवती मिली। उस समय प्रेम करवाना चढ़ा। दोनों ने शादी कर ली। करीब छह महीना पहले दोनों में तकरार हो गया।

विवाहिता अपने मायके चली गई। रविशंकर विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचा। ससुरालियों से विदाई करने की बात कही। ससुर ने उसे पीट दिया। गुरुवार की शाम वह ससुराल से वापस लौट आया। आहत होकर शुक्रवार को सुबह उसने जहर खा लिया। घर के लोगों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट