यातायात जाम से मुंब्रावासी हुए परेशान

विनीत तिवारी

मुंब्रा। सड़क विस्तारीकरण के बावजूद मुंब्रा कौसा परिसर में यातायात जाम की समस्या आज भी मुंब्रा वासी से जूझ रहे हैं। जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। मुंब्रा रेलवे स्टेशन से शीलफाटा के बीच  बड़े पैमाने पर तोडू कार्रवाई  की गई,  फिर भी उक्त समस्या से  लोगों  को  निजात  नहीं  मिला पाया ।बायपास मार्ग को दुरुस्तीकरण के लिए बंद किये जाने के चलते छोटे वाहनों का आवागमन  मुंब्रा से होने से  जाम समस्या और भी बढ़ गई है। ईद पर्व के दौरान  मुंब्रा पुलिस व ट्रैफिक विभाग की सक्रियता से  जाम की समस्या भले ही कुछ कम थी ,लेकिन उसके बाद से यह समस्या  बढ़ गई है। मालूम हो कि विकास डेवलपमेंट प्लान के अनुसार वर्ष 1998 में आबादी को देखते हुए 12 जगहों पर मार्केट बनाने के लिए आरक्षित किया गया था। जिसमें दिवा और मुंब्रा का समावेश है। लेकिन यह  मार्केट अमल में नहीं लाया गया। वर्ष 2016 मई माह में सड़क विस्तारीकरण के नाम पर  बल प्रयोग कर  दुकानों और घरों को ढाया गया। आज उन खाली  पड़ी जगहों पर जहां फेरी वालों का कब्जा वा अनाधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है। वही उन जगहों पर अतिक्रमण हटा पाने में ठाणे मनपा प्रशासन और पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहेे हैं। मुंब्रा निवासी तथा समाज सेवक मोहम्मद यूसुफ फारुख खान ने पुलिस और मनपा प्रशासन पर आरोप लगातेेे हुए कहा कि मुंब्रा में अलग नियम चलता है जबकि मुंब्रा से सटे कलवा शहर में ठा म पा अधिकृत मार्केट का निर्माण किया गयाा है इसके साथ ही सड़़क किनारे बैठने वालों फेरी वालों वाह वाहनों की पार्किंग पर  कड़क कार्रवाई की जाती है तो मुंब्रा में में क्यों नहीं। फारूक ने बताया कि अप्रैैैैल 2018 में  CM और ठाणे जिला अधिकारी पत्र दिया था कि अगर इस यातायात समस्या के चलते किसी भी  मरीज की जान जाती है, तो तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मनपा और पुलिस प्रशासन की होगी। जब तक मनपा की तरफ से मार्केट बनाकर रास्ते के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वाले सैकड़ों फेरीवालों को हटाया नहीं जाता,तब तक इस समस्या के सुलझने की संभावना नही नजर आ रही है।

मुख्य मार्ग पर अमृतनगर गुलाब पार्क मार्केट से कौसा शिमला पार्क के दरम्यान हमेशा यातायात जाम रहने से नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मुंब्रा पुलिस थाने से  रेतीबन्दर के दरम्यान भी अक्सर जाम की समस्या हो रही है। क्योंकि रेतीबन्दर में बायपास मार्ग पर स्थित रेलवे उड़ान पुल का काम शुरू है।यातायात विभाग ने कौसा कब्रिस्तान से शिमला पार्क तक नो पार्किग जोन घोषित किया है।इसके वावजूद रास्ते के  दोनों तरफ वाहन खड़े किये जा रहे हैं जिसको लेकर यातायात विभाग  ने कहा कि हाकरों को हटाने की जिम्मेदारी मनपा की है।अतिक्रमण से ही जाम की समस्या पैदा हो रही है। यातायात विभाग मुंब्रा के सीनियर पीआई संभाजी जाधव का कहना है कि मनमाने तरीक़े  से खड़े किये जाने वाले वाहनों के खिलाफ हर दिन कार्रवाई करते हुए दंड वसूला जा रहा है। उक्त यातायात समस्या के बारे मेंं मुंब्रा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त जुझांर परदेशी का कहना है कि फेरीवालों के पुनर्वसन को लेकर मनपा तैयारी कर रही है। 10 सितंबर तक मुंब्रा बायपास के शुरू हो जाने पर  उक्त समस्या का समाधान हो जाएगा। इस यातायात समस्या के बारे में समाज सेवक रफीक शेख का कहना है कि यातायात जाम की समस्या प्रमुख कारण रिक्शा है जो कि बीच मेंं ही खड़ा करके सवारी भरते हैं और बीच में ही उतारते हैं। इसके बाद रशीद कंपाउंड अंबर होटल के सामने और अमृत नगर फखरुद्दीन बाबा गेट के सामने सर्कल बनाया जाय। इस जाम समस्या के बारे में  नगरसेविका आशरीन इब्राहिम राउत का कहना है कि यातायात पुलिस की शुक्रगुजार हूं कि जगह जगह पर हवलदार खडे रहते हैं। बारिश के बाद फेरीवालों को मनपा जगह मुहैया कराऐगी। इसके साथ ही बायपास रोड भी  शुरू  हो जाएगा।  इससे उक्त समस्या से निदान मिल जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट