भदोही महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नही - अनिता सचान

भदोही । महिलाओं के प्रति उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा, इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के कार्यशैली को गम्भीरता से लेते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। महिलाओं को बार-बार थानों का चक्कर न लगाना पड़े। पीड़ित महिला के शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए दोषी पाये जाने वालो के विरूद्ध तत्काल एफ. आई. आर दर्ज कर कार्यवाही की जायेंगे।


उक्त निर्देश उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमति अनिता सचान ने गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दी है। उन्होने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों को दोनो पक्षों को समझाकर सहमती के आधार पर निस्तारण कराया जाये। यह भी कही कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही/शिथिलता/उदाशीनता बरतने वाले अधिकारियों को दण्डित किया जायेगा। गेस्ट हाउस में तत्पश्चात सदस्या श्रीमती अनिता सचान ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न समस्याओं शिकायतों को दोनों पक्षों की बाते सुनकर आपसी सहमती से निस्तारित कराये।


जनपद से सदूर ग्रामीण अंचलों से आयी विभिन्न महिलाओं की समस्याओं के शिकायत पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर उपलब्ध कराया और त्वरित गति से निस्तारण करने का निर्देश दिया। महिला फरियादियों में संगीता देवी ने बताया कि मैं अपने बड़े जेठ के बच्चों की पालन पोषण करती हूॅ, और उनकी लड़की बड़ी हो गयी है, उनकी शादी के लिए कोई योजना है तो हमें लाभान्वित कराये, उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिया।


आयोजन के उपरान्त सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित 30 आवेदन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर तत्काल निस्तारण करा दिया गया एवं शेष प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया। मा0 सदस्य द्वारा महिला जनसुनवाई के उपरान्त जिले के जनक समिति गोपीगंज महिला अल्पावास, महिला चिकित्सालय, एवं समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग द्वारा व स्वयंसेवी संगठनों द्वारा संचालित बालिका गृह/वृद्धा आश्रम व महिलाओं से सम्बन्धित अन्य संस्थाओं का निरीक्षण श्री मती अनिता सचान सछसय सचिव उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा किया गया। तत्पश्चात् सदस्या श्रीमति अनिता सचान ने पीड़ित महिला को अश्वासन दिया कि जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अमृता सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार संजीव कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष सपना दूबे आदि  जिला अध्यक्ष संगीता खन्ना अर्चना संगीता मधु अग्निहोत्री नीलम दूबे सुषमा मालवीय पुजा पूनम खत्री अनीता रेखा वंदना माधुरी मीरा मीना बीना आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट