प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराये जाये


भदोही जनपद मे  सम्पूर्ण समाधान दिवसों में दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादियों के समस्याओं को प्राथमिकता के  आधार पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराये जाये इस कार्य में लापरवाही/शिथिलता/उदाशिनता बरतने वाले विभागों के अधिकारियों के  कार्यशैली को गम्भीरता से लिया जायेगा। जन-जन को स्थानीय स्तर पर न्याय दिलाने एवं फरियादियों के समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेष सरका  प्रतिबद्ध है। इसलिए प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को  तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन से  सरकार का मकसद है कि हर पीड़ित फरियादियों को उनके तहसीलो में ही न्याय सुलह हो जाय। ताकि उन्हे जनपद मुख्यालय व मण्डल पर दौड़ भाग न करना पड़े,  इस लिए सभी विभागीय अधिकारियों का यह दायित्व बनता है कि वे फरियादियों
की छोटी-बड़ी षिकायतों को गम्भीरता से ले। और अपना दायित्व बोझ समझकर समय सीमा अन्तर्गत निराकरण करके सम्पूर्ण समाधान दिवस को विष्वास को बनाये
रखे। और षिकायतों का निस्तारण कागज पर नही बल्की धरातल पर दिखायी देना  चाहिए, औचक निरीक्षण व फरियादियों के दूरभाष पर बात करने पर यदि निस्तारण
में फर्जीवाड़ी मिला तो निष्चित ही सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी नपेगें।  उक्त विचार जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने भदोही में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागो के अधिकारियों को दी है। उन्होने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विभागों के आने वाले शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर
निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। यह भी कहे कि इस कार्य में शिथिलता बरतने  वाले अधिकारियों के कार्यशैली को गम्भीरता से लिया जायेगा। समाधान दिवस के अवसर पर ज्यादातर मामले राजस्व/पुलिस से सम्बन्धित आये थे, इस क्रम
में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारीगण संयुक्त रूप से जाकर मौके पर स्थलीय जॉचोंपरान्त निस्तारण कराये, फरियादियों के शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण कराया
जाय। आज समाधान दिवस के अवसर पर दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से विभिन्न विभागों से कुल 103  फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र दिये जिनमें  6 फरियादियों के तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने ऐसे
समस्त विभागों के अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आता है, ऐसी स्थिति में अधिकारीगण अपने-अपने विभागों को गम्भीरता से लेते हुए फरियादियों के  समस्याओं को समय सीमा के भीतर निस्तारण कराये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त षिकायतों की निगरानी शासन स्तर से भी की जाती  है, और षिकायत कर्ता से फोन पर निस्तारण के बारे में बात चीत की जाती है, यदि षिकायत कर्ता सन्तुष्ट नही पाया जाता है तो शासन स्तर से भी जॉच करायी जाती है, इस लिए अधिकारी सतर्कता पूर्वक षिकायतों का निस्तारण कर
आख्या पोर्टल पर अपलोड करे।
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, उप जिलाधिकारी यमुनाधर चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश सिंह, जिला विकास
अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, डा0 आर0बी0मौर्य, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

                                                       

भदोही 18 सितम्बर 2018 (सू0वि0)ः- अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा के  द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान औराई तहसील के सभागार में जनता की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। इस
अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा ने माह जून में उपजिलाधिकारी औराई का मेड़बन्दी आदेष का अनुपालन कानूनगो रोषन सिंह द्वारा अब तक रूचि  लेने पर प्रकरण संज्ञान में आने पर अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा के तेवर
तल्ख हो गये तत्काल कानूनगो रोषन सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी और हिदायद दी कि शासकीय कार्यो के प्रति रवैया में सुधार लाये अन्यथा अन्यथा  निलम्बित की चेतावनी दी। साथ ही लालती देवी सेउर का बरसात में मकान गिर जाने की प्रार्थना 4 सितम्बर की जॉच अब तक न करने पर लेखपाल आनंद कुमार
यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसी प्रकार नीलम देवी सहसेपुर का मकान गिर जाने की प्रार्थना देने के बावजूद जॉच अब तक न करने पर लेखपाल अम्बिका प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। और उपस्थित लेखपाल/कानूनगो  कड़ी हिदायद दी कि शासकीय कार्य रूचि लेकर करे, फरियादियों के प्रकरणों
को मौके पर जाकर अवष्य देखे अन्यथा सम्बन्धित कानूनगो/लेखपाल के विरूद्ध शख्त कार्यवाही की जायेगी। आज समाधान दिवस औराई में दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से विभिन्न विभागों से कुल 105  फरियादियों ने अपने-अपने
प्रार्थना पत्र दिये जिनमें 4 फरियादियों के तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा ने ऐसे समस्त विभागों केअधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आता है, ऐसी स्थिति में अधिकारीगण अपने-अपने
विभागों को गम्भीरता से लेते हुए फरियादियों के समस्याओं को समय सीमा के
भीतर निस्तारण कराये।


                                                       

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट