सपा विस के बूथ सम्मेलन में मतदाता सूची में छूटे मतदाता का नाम जोड़वाने पर जोर

भदोही।सपा राष्ट्रीय निर्देश पर बुुुुधवार स्टेशन रोड दिव्या बैंक्वेट हाल में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के बूथ व सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन में 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में छूटे नामो को जोड़वाने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जुल्म व अत्याचार की परकाष्ठा पार कर चूकी है।2 अक्टूबर महात्मा गांधी व  शास्त्री जी का देश जन्म दिवस मना कर उनके आदर्शो व विचारो पर चलने की शपथ ले रही थी तो दुसरी तरफ दिल्ली में देश के अन्य दाता किसान को गरीब विरोधी सरकार के हांथो के कठपुतली पुलिस ने बरबरता से लाठियों से पिटने का काम किया।पुलिस अब खुले आम हत्याएं कर हसते खेलते परिवारों को बिखेरने का काम कर रही है।ऐसे बेरहम सरकार को बूथ स्तरी कार्यकर्त्ता आज से प्रण करले की जालिम भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना है।यह तभी संभव है कि वोट प्रतिशत बढे।कार्यकर्त्ता भाजपा  सरकार के गलत नीतियों से जन जन को बताने के साथ अपने अपने क्षेत्र के मतदाता सूची में छूटे नामो को शामिल कराएं।सम्मेलन को पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी,सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी,  पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, विकास यादव, डा.आरके पटेल, गुलम शरफुद्दीन अंसारी, अशलम महबूब, प्रदीप यादव, पन्नालाल यादव, धर्मेंद्र यादव पुर्व छात्र संघ महामंत्री , ओमप्रकाश यादव,विक्की यादव, कुँवर प्रमोद चंद्र मौर्य,  कन्हैया लाल मौर्य, अलीशेर खां,  ऋतू सिंह, मुन्ना यादव, संतोष यादव, घनश्यामदास गुप्ता,सरीता बिंद, धर्मेन्द्र यादव, श्यामधर बब्बू यादव, ह्रदय प्रजापति, मुख्तार हाशमी, अख़्तर खां, द्वारिका यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू, सुरेश यादव,विनोद यादव, शैलेष यादव चंदन यादव, मनोज यादव, इमरान खां, राशीद मलिक, राजू डायर, मो.हसनैन अंसारी, नफीस डायर, कमलेश यादव, आदि ने संबोधित किया। अध्यता विस अध्यक्ष संतोष यादव व संचालन मिंटू बेग ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट