पूर्व सपा सरकार में किसान हित में विशेष ध्यान दिया जाता था-विकास यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख

ज्ञानपुर(भदोही)। औराई में डा.चंद्रजीत यादव के आहाता में सोमवार को दिन में 11 बजे आयोजित सपा विधानसभा के बूथ स्तरी कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्व प्रमुख विकास यादव ने शनिवार व रविवार को क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवो में कार्यकर्ताओ से जनसंपर्क कर सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।पूर्व प्रमुख ममहर, रजईपुर, बीसापुर, जंगला, पूरा मुडियापुर, उद्यवा,जगदरी, बाडी, बिजलि, मिश्रिरपुर, गोडापार, दत्तीपुर, गिरियां आदि क्षेत्रो में गये।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को महत्वपूर्ण अधिकार वोट का है।जिससे सरकार बनती है।ऐसे में वोट प्रतिशत अधिक होने से अच्छी सरकार का गठन संभव है।कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाग लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हूए पूर्व सपा सरकार के नीतियों विचारो व विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाएं।सम्मेलन में बूथ के अध्यक्षो व सदस्यों को मतदाता सूची में छूटे युवाओ का नाम जोड़वाने सहित समस्याओ पर चर्चा होगी।वर्त्तमान समय में किसानो की घोर उपेक्षा हो रही है।धान के फसल सिंचाई के आभाव में नष्ट होने के कगार पर है।राजवाहा व माइनरो में पानी नही छोड़ा जा रहा है।ट्यूबेल व नलकूप बंद पड़े है।लो वोल्टेज से नीजी नलकूप तक नही चल रहा है।किसान चिंतित व आक्रोशित है।पूर्व सपा सरकार में किसानो का विशेष ध्यान दिया जाता था। कार्यकर्त्ता किसानो के हित में आवाज बलंद कर उनकी बात मजबूती से शासन प्रशासन तक पहुंचाए।पूर्व प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव भी साथ साथ थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट