मां भगवती का भव्य जागरण सकुशल संपन्न

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री

ज्ञानपुर, भदोही। भदोही नगर के मर्याद पट्टी वार्ड नंबर 4 में नन्हे बच्चे श्री जय मां दुर्गा पूजा बाल समिति के पंडाल पर आज रात मां भगवती का जागरण हुआ जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और पूरी रात भक्तों के साथ माता का जगराता प्रस्तुति टीवी कलाकार लोकप्रिय भोजपुरी गायक रविंद्र सिंह ज्योति एवं गीतांजलि मौर्य जी ने अद्भुत गीतों भजन से पूरी भदोही नगर की भक्तिमय कर दिया. और सभी कलाकारों के साथ देवी दुर्गा मां के भजन पूरी रात्रि सभी देवी मां के भक्ति गीत गाते हुए झूमते गाते नाचते रहे। इस शुभ अवसर पर सभासद गिरधारी जायसवाल रचना अरविंद मौर्य करुणा शंकर दुबे समिति के पदाधिकारी तरुण शुक्ला अखिलेश तिवारी उमेश चंद्र पांडे संजय मौर्य सुनील मौर्य बृजेश सिंह उमेश सिंह दीपक सिंह संजय सिंह विवेक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकारआज रात्रि 10 बजे जमुनीपुर कॉलोनी के माँ कात्यायनी  मंदिर परिसर में  माँ भगवती भव्य जागरण का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि भदोही पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल जी का सम्मान करते जमुनीपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रकाश जायसवाल और इस अवसर पर  साथ में सभासद करूणा शंकर दूबे तथा चंदू रॉय (वन्दे मातरम) ,दीपू विश्वकर्मा,सुंदर यादव,सिंह जी, एवं समस्त कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट