भाजपा शासनकाल में ग्राम स्तर से जुड़ी योजनाएं साकार रूप लेने लगी :-अभय राज सिंह.

भाजपा शासनकाल में ग्राम स्तर से जुड़ी योजनाएं साकार रूप लेने लगी :-अभय राज सिंह.


*भाजपा की जन विकास कारी नीतियों सभी विपक्षी घबराए.*


ज्ञानपुर,भदोही। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। भाजपा की जन विकासकारी नीतियों से सभी विपक्षी दल घबरा गए हैं।उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अभय राज सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर से जुड़ी योजनाएं साकार होने लगी है। सबका सा सबका विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को अधिकारी एवं कर्मचारी शिद्दत के साथ पूरी करने में जुट गए हैं। जिस से घबराए समाजवादी पार्टी एवं बहुजन पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई है।इन के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने कसम खाई है कि कुछ भी हो जाए सत्ता में भाजपा की वापसी नहीं होने देंगे। यह उनका का दिवास्वप्न साबित होगा। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ने कहा जनता सपा बसपा के शासन काल में उनकी  जन विरोधी नीतियों से ऊबकर ही सत्ता परिवर्तन किया।और भाजपा की सरकार बनी सपा बसपा की जातिवादी राजनीति और अपने कुछ खास लोगों को महत्व देने के कारण जनता में फ्लॉप हो चुकी है। यह चाहे जितना भी पैतरा बदल लें जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट