राफेल घोटाला व सीबीआई के दुरुपयोग के विरोध में युवा कांग्रेस ने ज्ञानपुर मुख्यालय पर दिया धरना

ज्ञानपुर,भदोही। आज 30 अक्टूबर को ज्ञानपुर मुख्यालय पर राफेल की दलाली व सीबीआई के चीफ को रात में छुट्टी पर भेजे जाने के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा  भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी के नेतृत्व में ज्ञानपुर मुख्यालय पर पिंजरे में प्रतीकात्मक सीबीआई लेकर प्रदर्शन हुआ पिंजरे मे प्रतीकात्मक सीबीआई का संदेश देने का मतलब यह है। की देश मे सीबीआई का तोता के तरफ इस्तेमाल सत्तापक्ष द्वारा किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाएं"यह जो मोदी के गालों की लाली है राफेल की दलाली है, चौकीदार चोर है आदि नारो के साथ प्रदर्शन हुआ।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा की देश मे पहले आरटीआई,फिर चुनाव आयोग, आईबी और अब सीबीआई का दुरूपयोग सरकार द्वारा हो रहा है। अगर नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार राफेल सौदे में दलाली नही खाये है। तो फिर आधी रात सीबीआई चीफ को छुट्टी पर भेजने की क्या जरूरत पड़ गयी इस प्रकरण से यह तो स्पष्ठ हो गया की राफेल की दलाली व देश मे रक्षा सौदे से खिलवाड़ अम्बानी को फायदा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हुआ है। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा कोऑर्डिनेटर मोहम्मद नाजिम व विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी, मोहम्मद नाजिम, दीनानाथ दुबे, राज बहादुर सिंह, राजेश यादव, मनोज नारायण, सदानंद शुक्ला, समरजीत यादव, मोहम्मद खुर्शीद, मासूम रजा, मिथिलेश यादव ,सुरेश चौहान, संतोष यादव ,रवि यादव, कंप्यूटर, रोहित उपाध्याय, पवन प्रताप, सिकंदर अंसारी, फूल चंद दुबे, अभिषेक दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट