कुशियरा में बिरहा दंगल का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने फीता काट कर किया.

कुशियरा में बिरहा दंगल का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने फीता काट कर किया.

रिपोर्ट-दीपक यादव 

*उद्घाटन करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष का अंगवस्त्रम व बुके भेट कर आयोजको ने किया भव्य स्वागत.*


*घंटो रुक कर स्वयं पालिकाध्यक्ष ने बिरहा दंगल का आनंद लिया.* 



ज्ञानपुर,भदोही।नगर के कुशियरा में शनिवार की रात बिरहा दंगल का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर आयोजको ने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।दर्शको से खचाचक भरी कुर्सियो के बीच महिला गायक ममता व पुरुष गायक सलीम चंचल के बीच बिरहा दंगल का जबरजस्त मुकाबला हुआ।शब्द रुपी वाणो  व कटाक्ष के बीच कलाकार एक दुसरे को पटकनी देने का हर संभव प्रयास किया जिसका दर्शक दिर्घा तालियों से कलाकारो का हौसला आफजाई के साथ नगद पुरस्कार के बीच जम कर बिरहा का आनंद लिया।उद्घाटन के पश्चात पालिकाध्यक्ष स्वयं आयोजको कलाकारो व दर्शको के हौसला आफजाई में बिरहा दंगल का आनंद लिया।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बिरहा देश की संस्कृति का हिस्सा है।बिरहा का शुरुआत 150 वर्ष पूरानी है।जिसका आज देश भर में एक अलग ख्याति प्राप्त है।उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह लोक गायन ‘बिरहा’ का आज लोक गायकी के क्षेत्र में अपना एक विशिष्ट स्थान है। उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर गायकी की यह लोकविधा आज अपने मूल क्षेत्र की सीमाओं से बाहर निकल कर भारत के विभिन्न प्रान्तों में लोकप्रियता हासिल कर दुनिया के अन्य मंचों पर भी अपना जलवा बिखेर रही है।लोक गायकी की इस विधा की शुरूआत आज से लगभग 150 वर्ष पूर्व भारतीय कला संस्कृति और धर्म-दर्शन की नगरी काशी में कवि हृदय श्रमिक के द्वारा हुई थी। आज की चर्चित लोक गायकी की इस विधा के आदि गुरु ‘बिहारी यादव’ थे।उन्होंने कहा कि बिरहा दंगल जहा भी आयोजन होता है दर्शको का जनसैलाब उमड़ पड़ता है।अध्यक्ष ने बिरहा दंगल आयोजको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।इस अवसर पर सभासद संजय यादव, रचना अरविंद मौर्य, मुन्नीलाल यादव, जितेंद्र यादव,लालबहादुर यादव, जीयालाल यादव, शिवशंकर पटेल, प्रभु सेठ, जावेद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट