उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने वसीम अंसारी.

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने वसीम अंसारी. 

रिपोर्ट-नमन साहु 

 *संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी.*


सुरियावा,भदोही। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशवचंद यादव, व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन सर के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  डॉक्टर नीरज त्रिपाठी जी ने सुरियावां भदोही निवासी वसीम अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। श्री वसीम अंसारी इससे पूर्व 2012 में भदोई युवा कांग्रेस के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। तत्पश्चात 2015 में उन्हें दोबारा निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। वर्तमान समय में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य करते हुए भदोही ही नहीं बल्कि पूर्वांचल की कई जिलों में कांग्रेस के संगठन का कार्य बखूबी देख रहे थे। कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन  समर्पण व मेहनत को देखते हुए उन्हें संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। श्री अंसारी भदोही जिले में कांग्रेस के एक सशक्त जननेता के रूप में लगातार जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहते हैं।मनोनयन पर पूर्व  सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ,कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद पांडेय, विनय शंकर राय, श्वेता राय, पंडित दीनानाथ दूबे,राज बहादुर सिंह, लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार, मोहम्मद नाजिम , मनोज नारायन,राजेश यादव, विभम शुक्ला, समरजीत यादव, शमसेर अली, शमसाद , अभिषेक दुबे, गरूण पांडेय, मुकेश तिवारी, संजय जयसवाल, रवि यादव, पवन प्रताप, लक्षमी शंकर चौबे, इत्यादि लोगों ने हर्ष व्यक्त किये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट