मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन अन्य कई जगहों पर सम्पन्न

वाराणसी-बनारस के कई ब्लाकों पर सामूहिकता का विवाह सम्पन्न हुआ  सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण मे रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 16 जोड़ों की शादी सकुशल संपन्न करायी गई।शादी में आज गंगा जमुनी की तहजीब का मिसाल कायम हुआ।इस दौरान दोनों सम्प्रदायो के लोग बिदाई का सामान ले कर नवदम्पति जोड़े अपने घर के लिए रवाना हुए।एक मंडप में पंडित ने मंत्रोचार के साथ शादी करायी तो वही मौलवी ने निकाहनामा पढ़कर निकाह करायी।इस दौरान शादी समारोह के मुख्य अतिथि अपना दल एस के विधायक नील रतन पटेल नीलू ने सभी जोड़ो को शादी का प्रमाण पत्र एवं पायल बिछिया मोबाइल के साथ कपड़े देकर उनकी बिदाई किया।शादी समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह बीडीओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह राजेन्द्र त्रिपाठी रामचंद्र पाल गगन सिंह मनोज दुबे राजेश सिंह एडीओ प्रमोद कुमार पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।फोटो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट