ठंड में स्वेटर पाकर चहक उठे लोग

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री

गोपीगंज,भदोही ।। नगर के समीप विकास खंड औराई के क्षेत्र के  प्राथमिक विद्यालय पूरे शभ्भू में रसोइया के रुप मे कार्यरत महिलाओं को स्वेटर प्रदान किया गया। ठंडी के मौसम मे स्वेटर पाने वाली महिलाए निहाल हो गई,मंगलवार को प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने ठंड को देखते हुए विद्यालय में कार्यरत रसोईया फुलेश्वरा देवी ,शीला देवी, फोटो देवी ,भगना देवी, श्रृगारी देवी को स्वेटर  प्रदान किया |स्वेटर पाकर रसोईया खुशी हुई उन्होंने कहा कि इसके पूर्व उन्हें साड़ी दिया गया था। रसोईया फुलेश्वरा देवी व शीला देवी ने कहा की हम लोगों को एक हजार रुपया मानदेय के रूप में मिलता है और साल में  10 महीने मानदेयै केवल मिलता है और कार्य 11 महीने लिया जाता है |महंगाई में  कैसे परिवार चला पाएंगे यह हम लोगों की मजबूरी है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निवेदिता विश्वास, प्रियंका यादव, दिनेश कुमार प्रजापति, अंजली शुक्ला, भारती आदि शामिल रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट