प्रमुख समाजसेवी स्व. संत लाल अग्रहरी की पत्नी मुनाउ देवी का निधन, नगर में शोक की लहर

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री

गोपीगंज ।। भदोही नगर के प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन लाल अग्रहरी की भाभी मुनाऊ देवी 75 पत्नी स्वर्गीय संत लाल अग्रहरी का मंगलवार की रात निधन हो हो गया।पश्चिम मोहाल स्थित आवास पर बड़ी संख्या मे लोगो ने पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की।उनका दाह संस्कार  रामपुर गंगा घाट पर किया गया मुखाग्नि उनके पुत्र सतीश चंद ने दिया।बुधवार को आयोजित शोक सभा मे शामिल लोगो ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति और परिजनो को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।शोक सभा मे अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग  व्यापार मंडल के  प्रदेश मंत्री रमेश चंद्र अग्रहरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रहरी ,राष्ट्रीय संरक्षक राम जी अग्रहरी, प्रमुख समाजसेवी सतीश चंद्र अग्रहरी प्रमुख समाज सेवी मिथिलेश अग्रहरी,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वरलाल लाल बरनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद मुरारी बरनवाल, मनोज कुमार पांडेय ,व्यापार मंडल  प्रदेश मंत्री , कृष्ण कुमार खटाई  अशोक जायसवाल, पूर्व सभासद दिनेश अग्रहरि ,बृजलाल अग्रहरी, सहित काफी संख्या में नगर के व्यापारी व संभ्रांत नागरिक शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट