काव्यसृजन संस्था के तरफ से आओ हम सब खुद से मनाये कार्यक्रम सम्पन्न
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Dec 12, 2018
- 510 views
रामसमुझ यादव की रिपोर्ट
मुंबई ।। साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन की मासिक काव्य गोष्टी व आओ हम सब खुद से मनाये कार्यक्रम, लालबहादुर शास्त्री मैदान ,शास्त्री नगर गोरेगांव वेस्ट मे सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीधर मिश्र के अध्यक्षता एवं लालबहादुर यादव ( कमल )के संचालन मे मुबंई महानगर के प्रतिष्ठित कवि और कवियित्रियों ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस कार्यक्रम मेे गुजरात से पधारी विदुषी निशा सिंह को शाल व पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया गया। श्रीधर मिश्र ने सफल काव्यायोजन के लिये संस्था और काव्यसृजन परिवार की भरपूर प्रंशसा की।
रिपोर्टर