भदोही जिले में दिनोंदिन बढ़ रही ठंड़ व गलन से आम जनजीवन प्रभावित

रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री

ज्ञानपुर,भदोही ।। दिनोंदिन बदल रहे मौसम के मिजाज से ठंड व गलन में दिनों-दिन इजाफा होता जा रहा है। विशेषकर सुबह - शाम पड़ने लगी कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल होने लगा है। हालांकि एक सप्ताह पूर्व मौसम में हल्की गर्मी महसूस की जा रही थी,तो वर्तमान में गलन के इजाफे ने गरीब, कमजोर तबके के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।लोग सुबह देर से जाग रहे हैं, तो शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। दिन में हो रही धूप से कुछ राहत हैं किंतु लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा लेने को विवश होने लगे हैं। लेकिन जिला-प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव न जलाये जाने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ठेला, खोमचा लगाने वाले ,मजदूर और ट्राली से सामान ढ़ोने वालों के लिए ठंड़ मुसीबत बन गई है  नगर्मी इसी के साथ गरीब व असहाय परिवारों की समस्या भी बढ़ती जा रही है।माह दिसम्बर की मध्य शुरुआत के साथ ही प्रतिदिन ठंड में इजाफा हो रहा है। ठंड व गलन के चलते लोगों की दिनचर्या जहां बदल चुकी है ,वहीं रोजमर्रा के काम काज पर भी असर पड़ने लगा है। अब स्थिति यह है कि अल सुबह चार-पांच बजे ही बिस्तर छोड़ देने वाले लोग छह सात बजे तक बिस्तर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सबसे विकट समस्या गरीब व असहाय परिवारों के समक्ष खड़ी हो गई है। वह ठंड से राहत के लिए कंबल आदि की लालसा में शासन-प्रशासन व समाजसेवियों की ओर निगाहें टिका चुकें हैं। ठंड को देखते हुएगर्म कपड़ों की  डिमांड बढ़ने लगी हैठंड व गलन में होते जा रहे वृद्धि ने गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ा दी है। गर्म कपड़ों की खरीदारी को दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। प्रत्येक व्यक्ति बचाव के लिए जतन शुरू कर दिया है। ऐसे में स्थाई व अस्थाई रूप से जगह-जगह सजी गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट