पप्पू को पापा बनने के बारे में अब विचार करना चाहिए-रामदास आठवले

कल्याण : केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री एवं आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले आज कल्याण पश्चिम स्थित राजा होटल में एक पुस्तक के विमोचन के लिए उपस्थित हुए। इस समय उन्होंने एक पत्रकार परिषद को भी संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर अपनी बेबाक राय रखी।


हमला करने वाले अपने ही लोग : 

अंबरनाथ में उनके ऊपर हुए हमले के संबंध में उन्होंने बताया कि हमला करने वाले उनके ही लोग थे और सुरक्षा के विषय मे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले को संज्ञान में लिया है ऐसा उन्होंने कहा।

गठबंधन ना होने से भाजपा शिवसेना दोनों को हो सकती है हानि

तीन राज्यो में भाजपा की पराजय के संबंध को महाराष्ट्र से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यदि भाजपा शिवसेना एक साथ चुनाव नही लड़ती तो इसका दुष्परिणाम दोनों को होगा।

लोगों के राहुल गांधी को पप्पू कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पप्पू को अब पापा बनने के बारे में सोचना चाहिए तीन राज्यों में उनकी सरकार बन गयी है अब जो सबसे बड़ी जरूरत है वह पप्पू के पापा बनने की है।

राफेल डील पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा को बदनाम करने की साजिश है अब तो कोर्ट ने भी क्लीन चिट देकर इसे झूठा साबित कर दिया है। 

भाजपा के कल्याण पश्चिम के विधायक नरेंद्र पवार भी इस समय मौजूद रहे तथा शाल डालकर केंद्रीय मंत्री का सत्कार किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट