तारापुर-लविनो कपूर में पांच कामगारों का हुआ निलम्बन,कंपनी के मनमानी पर कामगारों ने रोका काम.।

पालघर.। महाराष्ट्र की सबसे बड़ी औद्योगिक परिक्षेत्र बोईसर(तारापुर) के अस्पतालों में प्रयोग होने वाले काँटन की नामचीन कारखाना लेविनो कपूर काँटन प्रा.लिमिटेड में प्रबंधन तंत्र के मनमानी से परेशान होकर लामबंद कामगारों ने स्थानीय लेबर आफिस में सूचना देने के बाद कामबंद करते हुए मुख्य गेट पर सैकड़ों कामगारों ने साथी पांच कामगारों के निलंबन वापसी सहित बिभिन्न मांगों को लेकर  कुछ 36 घंटे से बैठे हुए है.।

          प्राप्त हो रही जानकारी एवं कामगारों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बोईसर (तारापुर) एम.आय.डी.सी. की प्लांट न.एच-01 स्थित मेसर्स लविनो कपूर काँटन प्रा.लि. कंपनी  एशिया की नामचीन कंपनी तो जरूर है.। परन्तु कामगार सुविधाओं के नाम नगण्य है.। कंपनी में कुछ 35 वर्ष पूर्व बबंई लेबर युनियन के बैनर तले सैकड़ो कामगारों ने एकत्रित होकर कंपनी में मेहनत करते हुए बहुत काम किया है.। लेकिन कुछ 66 कामगारों को ही लेबर यूनियन ने स्थाई नौकरी दिला पायी है.। शेष कामगार आज भी ठेकेदारी में ही जीवन यापन कर रहे है.।कामगार यूनियन एवं कंपनी ने कामगारों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है.।आज भी कामगारों का वेतन मात्र 15000/- में काम करने हेतु मजबूर कर रखा है.। लेकिन बदहाली में जी रहे कामगारों द्वारा  फिर कुछ महीने पहले एक दुसरे नये यूनियन श्रमिक उत्कर्ष सभा (विजय कांबले) के बैनर तले काम करना शुरू किया तो प्रबंधन तंत्र ने दो प्रमुख कामगारों को अनुचित आरोप मनमाने ढंग से लगाते हुए निलंबित कर दिया.।

        मिल रही जानकारी के अनुसार कामगार युनियन श्रमिक उत्कर्ष सभा द्वारा अन्याय पूर्ण मामले को लेकर कामगारों की हक में न्यायालय की शरण ली गयी तो ठिकेदार के 3 कामगारों में एक महिलाको भी बिना कारण निलंबन आदेश थमा दिया गया.। परेशान कामगारों ने अन्य जरूरी मागों के साथ साथी कामगारों को पुधः काम पर बुलाने को लेकर श्रमिक उत्कर्ष सभा युनियन के माध्यम से स्थानीय लेबर आफिस समेत कारखाने को सूचित करते हुए दो दिन का समय देकर समुचित न्याय की मांग की गयी.। लेकिन कामगार एवं स्थानीय यूनियन के पदाधिकारी जिला संगठक कामगार संगठना दिलीप ज.संखे बताते है कि कोई निर्णय नही आने के फलस्वरूप अन्याय के विरुद्ध कामगारों ने कामबंद का फैसला लिया है.।

          कामगार युनियन श्रमिक उत्कर्ष सभा एवं स्थानीय लेबर आफिस के अधिकारी मध्यस्थता करते हुए उचित निर्णय लेने हेतु कंपनी प्रंबधन से बातचीत जरूर कर रहे है.। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मेसर्स लेविनो कपूर काँटन प्रा.लि. का पक्ष मीडिया में संपर्क साधने के प्रयास के बाद भी नही मिल पाया.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट