श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक भिवंडी में। 

 भिवंडी ।वराल देवी तालाब क्षेत्र स्थित मानसरोवर ड्रीम कांप्लेक्स के प्रांगण में परम पूज्य संत श्री अतुल जी महाराज (प्रयागराज मंडल)के मुखारविंद से संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव (ज्ञानयज्ञ) का शुभारंभ आज मंगलवार 25 दिसंबर से बुधवार 2 जनवरी तक होने जा रहा है। श्रीराम कथा आयोजक समाजसेवी अनिल सिंह ने राम भक्तों से धार्मिक ज्ञानयज्ञ महोत्सव में पधार कर धर्म सभा का लाभ उठाने की अपील की है। श्रीराम कथा महोत्सव आयोजक समाजसेवी अनिल सिंह के अनुसार आज मंगलवार 25 दिसंबर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा परम पूज्य संत श्री अतुल जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय मधुर धुनों के साथ भक्तगण सुनकर लाभ उठा सकेंगे। रामकथा की समाप्ति पर नित्य सायंकाल 6 से 7 बजे तक भव्य आरती का कार्यक्रम परम पूज्य संत श्री अतुल महाराज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगी। 3 जुलाई गुरुवार को सुबह 8 से 11बजे तक श्रीराम कथा महोत्सव की पूर्णाहुति होगी और दोपहर 12 से 3 बजे तक महाप्रसाद एवं सायंकाल 5 से 10 बजे रात तक भाई संजय तिवारी जी का संगीतमय भजन कीर्तन संपन्न होगा। भक्तगणों से श्रीराम कथा श्रवण कर जीवन में पुण्य का लाभ उठाए जाने की अपील आयोजक मंडल नें की है।    

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट