किसान विरोधी भजपा सरकार को उखाड़ फेकें:-माया यादव.

किसान विरोधी भजपा सरकार को उखाड़ फेकें:-माया यादव.


*क्रासर*:-सुरियावां में फिल्म फेयरअवार्ड

प्राप्तअभिनेत्री का भब्य स्वागत*


सुरियावां, भदोही।

सुरियावां मे भोजपुरी फ़िल्मो में अहम् किरदार निभाने वाली अभिनेत्री व महाराष्ट्र सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष माया यादव का मंगलवार कोअभयनपुर मैदान में सपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। पूर्व प्रमुख सुनीता विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष ने प्रदेश उपाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट किया।बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व मुम्बई फ़िल्म फेयर अवार्ड हासिल कर भोजपुरी जगत का मान बढाने वाली माया यादव स्वजातीय महिलाओं सहित सर्व समाज का मान बढा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते सपा मुखिया की प्रशंसा किया । साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में किसान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।पूर्व प्रमुख सुनीता यादव व पूर्व प्रमुख विकास यादव ने कहा कि पूर्वांचल में अभिनेत्री के भोजपुरी फिल्मो को खूब सराहना मिलतीहै,उनकी भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत सहित अनगिनत 12 वर्षो की सक्रियता आज हिंदी फिल्मो का मुकाबला कर रही है।अभिनेत्री बाबतपुर से प्रतापपुर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी। पूर्व प्रमुख ने बताया कि सपा नेत्री का चौरी, विश्वकर्मा मंदिर स्थित, कस्तूरीपुर व नेतानगर में भव्य स्वागत हुआ।

इस अवसर पर उद्योगपति यादव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसबी यादव भी उपस्थित रहे।स्वागत करने में मुख्य रुप से संतोष यादव, रमाशंकर बिंद, धर्मराज, चौधरी यादव, रामराज यादव, महबूब आलम, जावेद अहमद, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, लोलारक, बृजेश, गणेश, खली, संतलाल, अजीत यादव, अवधनरायण, सोहन पाल, रमेश मौर्य, मंजलाल विश्वकर्मा, आजाद, नन्हे अंसारी, कमलेश यादव, राहुल यादव, नवीन यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट