ब्राम्हण जन जागरण संस्था के स्थापना दिवस पर साड़ी व पंचांग वितरण का आयोजन

संवाददाता रामसमुझ यादव

मुंबई ।। कलवा पूर्व बागोबा नगर परिसर में  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण जनजागरण संस्था का तीसरा स्थापना दिवस हनुमान मंदिर प्रांगण में  संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया ।

 इस शुभ अवसर पर ब्राम्हणों को पंचांग वितरण व विधवा एवं असहाय गरीब महिला को साड़ी वितरण किया गया सैकड़ो के तादात में ब्राम्हणों ने आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भगवान श्री रामचंद्र जी,भगवान परशुराम जी की ब्राम्हणों ने जै जै कार के नारे लगाने लगे संस्था ने तृतीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया कार्यक्रम में आए हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के थाने जिला अध्यक्ष भुजगेन्द्र पाठक,मीडिया प्रभारी अशोक चौबे, मानवाधिकार के कलवा ब्लाक अध्यक्ष रमेश उपाध्याय का संस्था द्वारा शाल पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया  संस्था कमेटी इस प्रकार है  जिसमें पौन पाड़ा अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी,भास्कर नगर अध्यक्ष कैलाश पाठक, बाघोबा नगर अध्यक्ष लालजी मिश्रा,दिवा अध्यक्ष बिपिन दुबे,शिवशक्ति नगर अध्यक्ष जयनारायण तिवारी,घोलाई नगर अध्यक्ष अरविन्द दुबे आदि ब्राम्हण जनजागरण संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने आए हुए समस्त ब्राम्हण भाइयो का तहे दिल से आभार प्रकट किया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट