उत्तर भारतीय अघाड़ी भाजपा महिला पालघर शहर अध्यक्ष बनी मंजू संतोष तिवारी.।

पालघर.। भाजपा पालघर शहर मंडल अध्यक्ष तेजराज सिंह हजारी के अनुशंसा पर उत्तर भारतीय समाज को एकजूट करने में सक्रियता दिखा रही मंजू संतोष तिवारी को उत्तर भारतीय अघाड़ी भाजपा पालघर शहर मंडल महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
       उक्त आशय की जानकारी मीडिया में देते हुए भाजपा उत्तर भारतीय अघाड़ी पालघर शहर अध्यक्ष कल्लू पाण्डेय ने बताया है कि मंजू संतोष तिवारी के मनोनयन से महिलाओं की सक्रिय सहभागिता बढेगी।
         मंजू संतोष तिवारी के मनोनयन पर जिला भाजपा के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी देवी हजारी, उत्तर भारतीयों  के बीच पैठ रखने वाले बोईसर मंडल भाजपा अध्यक्ष महावीर सोलंकी जैन, उत्तर भारतीय  समाज के प्रमुख पैरोकार पं.राजू शर्मा, बोईसर उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रमुख बच्चन (काका) शुक्ला, भाजपा तालुकाध्यक्ष सुरेश आर.दुबे, उद्योग आघाडी के बोईसर मंडल अध्यक्ष गिरजेश राजकिशोर सिंह ने बधाई  देते हुए उम्मीद की है कि मंजू संतोष तिवारी के नेत्रृत्व म़ें पालघर शहर परिक्षेत्र की महिलाएं जरूर पार्ट्री के लिए मजबूती प्रदान करेंगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट