किसान महापंचायत को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

वाराणसी : राजातालाब में 18 जनवरी को आयोजित किसान महापंचायत को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस सिलसिले में बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय के निवास पर बैठक हुई जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र सिंह पटेल ने किसान पंचायत के उद्देश्य के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस का मूल मकसद किसानों के चेहरे पर खुशी लाना है। किसान कांग्रेस के सांगठनिक स्वरूप पर काम करना होगा। इसकी शुरुआत बनारस से होगी। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि किसान पंचायत को हमें हर हाल में सफल बनाना होगा। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि आज पूर्वांचल के किसान केंद्र और राज्य की सरकारों की शोषणकारी और दमनकारी नीतियों से परेशान हैं। बैठक में सतीश चौबे, दिलीप सेठ ,चंद्रभाल सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, राघवेंद्र चौबे, मीरा तिवारी, विनय शंकर राय "मुन्ना", आनंद सिंह "रिंकू", आलोक पाण्डेय, डॉ महेंद्र सिंह पटेल, योगेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, नृपेंद्र नारायण सिंह आदि शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट