सी आई डी बी द्वारा एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन



कानपुर : एक्यूप्रेशर प्रेशर पद्धति के द्वारा बिना किसी दवा व बिना किसी आपरेशन के कई बीमारियों का सफल इलाज किया जाता है। यह बात एक्यूपेशर स्पेशलिस्ट डाक्टर अनुपमा जैन ने यादव भवन, परदेवनपुरवा, लाल बंगला में आयोजित निशुल्क  चिकित्सा शिविर के दौरान कहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इसको अपनाने से स्वास्थ्य की रक्षा होती है तथा शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता है। सी आई डी बी के स्टेट प्रेसीडेंट ईश्वरीय प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हम खुद लकवा के शिकार हो गये थे, लेकिन इस पद्धति से हमे  नई जिंदगी मिली है। मैगनेट थैरेपी से आज बिल्कुल स्वस्थ्य जिंदगी जी  रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेशनल एम डी राम सुख यादव ने कहा कि भारत में एक्यूप्रेशर पद्धति बहुत ही अच्छी है, आम जनमानस को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
सी आई डी बी के स्टेट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी प्रकार के दर्द का इलाज बिना किसी दवा के किया जाता है। जिससे मरीजों को बहुत जल्द ही फायदा मिलता है। हाथ पैरो का सुन्न होने वाले मरीजों का कारगर इलाज सम्भव है। इस शिविर में काजीखेडा, नई सब्जी मंडी, शिव कटरा मलिन बस्ती, केडीए कालोनी, जाजमऊ, जगईपुरवा, ओम पुरवा से आये सैकड़ों मरीजों ने परीक्षण कराया व जानकारी प्राप्त की। बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी एस एम डी कमल यादव ने किया। आये अतिथियों को स्मृति चिह्न स्वाती मिश्रा, ममता मिश्रा, मीना सिंह यादव, कंचन यादव ने भेट किया। गुमटी व्यापार मंडल अध्यक्ष आयुष शुक्ला व गुमटी व्यापर मंडल संरक्षण व भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र मोहन ठक्कर ने भी शिरकत की। बाराबंकी से सी आई डी बी के जोनल इंचार्ज महेंद्र कुमार वर्मा ने भी भाग लिया। लखनऊ से विजय कुमार रावत ने सी आई डी बी की सदस्यता ग्रहण की। 
इस शिविर में प्रमुख रूप से राम सुख यादव, ईश्वरीय प्रसाद मिश्रा, वकी मोहम्मद, दिलीप कुमार मिश्रा, कमल यादव, नरेश सिंह, अशोक सिंह चौहान, मोहम्मद फारूक,  साजिक सिद्दीकी, वारिस,  आजम, जान,  ममता मिश्रा, कंचन यादव, मीना सिंह यादव, संध्या, स्वाती यादव अनवर अली खान आदि लोगों ने सक्रिय रुप से भूमिका निभाई और एक सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट