पूर्व सांसद स्व.वनगा के प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धासुमन.।

पालघर.। तलासरी के सपूत आदिवासियों के लिए जीवन पर्यंत लड़ते रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सहज असहयायों के पैरोकार भाजपा  पालघर के पूर्व सांसद स्व.चिंतामण जी वनगा का प्रथम वरसी पर जिले में भाजपाइयों की ओर से जगह-जगह उनके चित्र पर मल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने श्रद्धा के साथ नमन किया।

       भाजपा के वरिष्ठ नेत्रृत्व की क्षमता से परिपक्व परिपूर्ण एवं बेहद इमानदार छवि के स्व. वनगा भाजपा समेत विरोधी दलों में सादगी के लिए ही नही कार्यकुशलता के लिए जाने पहचाने जाते रहे है। उनके द्वारा जिले में आदिवासियों के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रम की सभी सराहना करते थकते नहीं है।

      भारतीय जनता पार्टी पालघर तालुका बोईसर मंडल की ओर से बोईसर पूर्व रुपरजत पार्क में कार्यकर्ताओं की ओर से प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष महावीर एन.सोलंकी की ओर से आयोजित की गयी। जिसमें  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते स्व.वनगा के जीवन कालखंड पर प्रकाश डालते उन्हें नमन करते भावविभोर हो कहा कि इमानदार कार्यकर्ताओं के नेत्रृत्व कर्ता चापलूसी से दूर गरीबों के मसीहा पूराने ठाणे जिले में भाजपा को मजबूत करने वाले हम सभी के प्रिय की आधारस्तंभ आज की भाजपा उन्हीं की भेंट है।

      श्रद्धाजंलि सभा म़े राजेंद्र छीपा, अजय घटावत,सुनील सावंत, तुलसी राजेंद्र छीपा, वलविदंर सिंह, गिरधारी शर्मा, राजू करवद ने अपने विचार प्रकट किये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट