कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगों को मिला कारण बताओ नोटिस

कल्याण :कल्याण पश्चिम के मैक्सी ग्राउंड में कॉंग्रेस की "जनसंघर्ष यात्रा" जनसभा का आयोजन किया गया था। 24 जनवरी को किये गए इस सभा के दौरान बैनर के विवाद को लेकर कांग्रेस के दो गुट आपस मे भिड़ गए,जिससे पूरे शहर में कांग्रेसियों की बेहद बदनामी हो रही है। बता दें कि 24 जनवरी को कल्याण पश्चिम के मैक्सि ग्राउंड में कांग्रेस ने" जनसंघर्ष यात्रा" नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।जिसमे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रकाश मुथा कार्यक्रम की बागडोर संम्भाल रहे थे,जिसके चलते उन्होंने अपने हिसाब से स्टेज पर बैनर लगया था,लेकिन जैसे जिला अध्यक्ष सचिन पोटे तथा महिला अध्यक्ष कंचन कुलकर्णी ने बैनर देखा उन्होंने तुरंत अपने हिसाब से बैनर को बना कर उस बैनर के ऊपर अपना बैनर लगा दिया।इस बात के चलते कांग्रेस के दोनों गुटों में जम कर विवाद हुआ।मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा हस्तक्षेप करने से मामला तो शांत हो गया लेकिन कांग्रेस के आला कमान को जब ये बात मालूम पड़ी तो कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा ने तीनों कांग्रेसियों को कारण बताओ नोटिस दे दिया।सात दिनों के भीतर अब इनको जवाब देना होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट